पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह की जन्मदिन की शुभकामनाओं के बाद सीएम पटेल ने 'विकसित भारत' के प्रति गुजरात की प्रतिबद्धता का लिया संकल्प

IANS | July 15, 2026 1:05 PM

गांधीनगर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की जन्मदिन की शुभकामनाओं का जवाब देते हुए 'विकसित भारत 2047' के विजन में योगदान देने के लिए राज्य की प्रतिबद्धता की दोहराई।

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार-संगठन एक्शन मोड में, जिलों में तेज हुए भाजपा के दौरे

IANS | July 15, 2026 10:45 AM

लखनऊ, 15 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेशभर में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास और जनसभाओं के जरिए सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने में जुटे हैं, तो दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के अभियान में लगे हैं।

'कर्नाटक केसरी' जगन्नाथ राव जोशी की पुण्यतिथि पर राजनाथ, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

IANS | July 15, 2026 9:50 AM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा मुक्ति आंदोलन के अग्रणी नायक और 'कर्नाटक केसरी' जगन्नाथ राव जोशी की पुण्यतिथि पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री समेत कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल को दी जन्मदिन पर बधाई

IANS | July 15, 2026 8:10 AM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बधाई दी है।

केंद्र ने सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सचिव गर्ग और सीबीडीटी के प्रमुख अग्रवाल का बढ़ाया कार्यकाल

IANS | July 14, 2026 3:22 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन सचिव सौरभ गर्ग का कार्यकाल एक साल के लिए और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है, साथ ही दो आईपीएस अधिकारियों को सीबीआई में संयुक्त निवेदश के तौर पर पदोन्नति दी है।

राम मंदिर ट्रस्ट को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस, भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा, 'कानून अपना काम कर रहा'

IANS | July 13, 2026 9:15 PM

रांची, 13 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सीपी सिंह ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े कथित चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, उत्तर प्रदेश सरकार की एसआईटी से स्टेटस रिपोर्ट मांगे जाने, पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी की नई किताब में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के चुनाव आयोग संबंधी उल्लेख, कोलकाता एयरपोर्ट परिसर में स्थित 136 वर्ष पुरानी मस्जिद को हटाने के प्रस्ताव और झारखंड की कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बीएसएनएल की विकास यात्रा को गति देने के लिए रोडमैप की समीक्षा

IANS | July 13, 2026 8:38 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर पूर्वी क्षेत्र के संचार और विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने सोमवार को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की रणनीतिक समीक्षा और योजना बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सभी 28 बीएसएनएल सर्किलों के व्यवसाय और परिचालन प्रदर्शन की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बीएसएनएल की विकास गति को बनाए रखते हुए देश भर में परिचालन उत्कृष्टता और ग्राहक अनुभव को मजबूत करना था।

कांग्रेस सरकार मुंबई आतंकी हमले को 'हिंदू आतंकवाद' का रंग देना चाहती थी : सुधांशु त्रिवेदी

IANS | July 13, 2026 6:23 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को वायनाड भूस्खलन के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की अनुपस्थिति को लेकर कांग्रेस के साथ ही गांधी परिवार को घेरा। इसके साथ ही मुंबई के 11 जुलाई 2006 को सीरियल ट्रेन धमाके के 20 साल पूरे होने पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार की खामियों को भी उजागर किया।

दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, सीएम रेखा गुप्ता ने मॉडल टाउन में किया पौधरोपण

IANS | July 13, 2026 3:14 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को शहर में बड़े पैमाने पर चल रहे पौधरोपण अभियान के तहत मॉडल टाउन इलाके में एक पौधा लगाकर 70 लाख पौधे लगाने के महत्वाकांक्षी अभियान में हिस्सा लिया। इस अभियान का मकसद राष्ट्रीय राजधानी में हरियाली का दायरा बढ़ाना है।

सपा सांसद आनंद भदौरिया बोले- विधानसभा उम्मीदवार का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ही करेंगे

IANS | July 12, 2026 2:38 PM

लखनऊ, 12 जुलाई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट के दावेदारों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा है कि उम्मीदवारों का चयन केवल पार्टी नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी कोई पसंद का उम्मीदवार नहीं है और पार्टी जिस किसी को भी टिकट देगी, उसे जिताने के लिए वह पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।