पश्चिम बंगाल : पूर्वी मेदिनीपुर में पीएम मोदी और सीएम सुवेंदु अधिकारी की तस्वीरों वाली राखियों की भारी मांग

IANS | August 27, 2026 10:11 PM

पूर्वी मेदिनीपुर, 27 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर के कांथी में 'रक्षाबंधन' से एक दिन पहले दुकानदारों ने गुरुवार को बताया कि इस साल राज्य विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के चुनाव चिह्न वाली राखियों की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई है।

नेपाल बाढ़ के पीछे चीन की साजिश? विशेषज्ञ का दावा- तिब्बत में ग्लेशियर से छेड़छाड़ कर नदियों का रुख मोड़ा

IANS | August 27, 2026 10:01 PM

भागलपुर, 27 अगस्त (आईएएनएस)। नदियों में बढ़ती गाद बाढ़ के खतरे को और गंभीर बना रही है। नेपाल में ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद बाढ़ की आशंका और बढ़ गई है। इस बीच बाढ़ विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार ने दावा किया कि तिब्बत में ग्लेशियर का टूटना कोई प्राकृतिक घटना नहीं, बल्कि चीन के हस्तक्षेप का नतीजा है। उन्होंने कहा कि चीन ने तिब्बत में नदियों के प्रवाह को मोड़कर अपने नियंत्रण में ले लिया। यह चीन की सोची-समझी रणनीति है ताकि बाढ़ की राजनीति कर नेपाल में अस्थिरता फैलाई जा सके और उसे भारत के खिलाफ खड़ा किया जा सके।

ई20 पेट्रोल को ई10 से बदलने की कोई योजना नहीं, पुराने वाहनों के लिए अलग विकल्प पर चल रही चर्चा: बीपीसीएल चेयरमैन

IANS | August 27, 2026 8:33 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के चेयरमैन और एमडी संजय खन्ना ने गुरुवार को कहा कि ई20 पेट्रोल को ई10 से बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में जो चर्चा चल रही है, वह केवल इस बात को लेकर है कि क्या पुराने वाहनों के लिए 10 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित ईंधन का अलग विकल्प उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

नर्मदा परियोजना की नींव नेहरू ने रखी, लेकिन गेट पीएम मोदी ने खोले : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

IANS | August 27, 2026 6:01 PM

अमरेली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नर्मदा परियोजना के लंबे इतिहास को याद करते हुए कहा कि इसकी आधारशिला तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 1964 में रखी थी, जबकि इसके गेट नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद खोले गए।

पटना : जीविका दीदियों ने कहा, ‘योजना ने बदली जिंदगी, बनाया आत्मनिर्भर'

IANS | August 27, 2026 5:43 PM

पटना, 27 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे जीविका योजना को लेकर महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि जीविका से जुड़ने के बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला है।

‘खेलो इंडिया संवाद’ से देश की खेल संस्कृति को मिलेगा नया जोश : मनसुख मांडविया

IANS | August 27, 2026 4:02 PM

गांधीनगर, 27 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के युवाओं से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ देश में खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें निखारने के लिए एक प्रभावी मंच बन चुका है। यह युवा खिलाड़ियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए अवसर और आवश्यक सहयोग उपलब्ध करा रहा है।

गुजरात में अलग-अलग सेक्टर में ज्यादा इन्वेस्ट करने के लिए उत्सुक हैं निवेशक : सीएम भूपेंद्र पटेल

IANS | August 27, 2026 10:20 AM

अहमदाबाद, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका और कनाडा की सफल यात्रा के बाद लौटने पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि राज्य सरकार का मकसद गुजरात में ज्यादा से ज्यादा ग्लोबल निवेश लाना रहा है।

अमेरिका और कनाडा के सफल दौरे के बाद गुजरात लौटे सीएम भूपेंद्र पटेल, हर्ष संघवी ने किया स्वागत

IANS | August 27, 2026 10:08 AM

अहमदाबाद, 27 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 17 से 26 अगस्त तक अमेरिका और कनाडा के सफल दौरे के बाद गुरुवार सुबह गुजरात लौट आए। हवाई अड्डे पर राज्य के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

सीएम योगी बोले- 'जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनने की संस्कृति को गति दे रहा यूपी', स्टार्टअप नीति का करेंगे विमोचन

IANS | August 27, 2026 8:00 AM

लखनऊ, 27 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को लोक भवन में उत्तर प्रदेश स्टार्टअप इकोसिस्टम इवेंट 2026 आयोजित किया जाएगा। योगी सरकार की ओर से प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, स्टार्टअप इकोसिस्टम को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में स्टार्टअप्स, इनक्यूबेटर्स और इकोसिस्टम से जुड़े विभिन्न हितधारक शामिल होंगे। इस कार्यक्रम से पहले सीएम योगी ने कहा कि युवाओं के आइडिया को अवसर, इनोवेशन को प्रोत्साहन और स्टार्टअप को सामर्थ्य देकर उत्तर प्रदेश आज 'जॉब सीकर' से 'जॉब क्रिएटर' बनने की नई संस्कृति को गति दे रहा है।

गुजरात : सुरेंद्रनगर का वढ़वाण 'बांधणी कला' का हब, 75 फीसदी आबादी की आजीविका का बना सहारा

IANS | August 26, 2026 11:47 PM

सुरेंद्रनगर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले की वढ़वाण तालुका की बांधणी कला केवल एक हस्तशिल्प नहीं है, बल्कि सैकड़ों वर्षों की धरोहर है। हाथ की बारीक टाई-डाई तकनीक से तैयार की जाने वाली ये कला आज भी अपनी मौलिकता और सुंदरता के लिए देश-विदेश में विशेष पहचान रखती है। पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरित हुई यह कला वढ़वाण के हजारों परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन बन चुकी है।