5 सितंबर का मार्च रद्द, सरकार ने सीजेपी की सारी मांगें मानी : सौरव दास

IANS | September 1, 2026 5:11 PM

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 5 सितंबर को इंडिया गेट से नए पुलिस मुख्यालय तक प्रस्तावित शांतिपूर्ण विरोध मार्च को रद्द करने का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं।

7.8 प्रतिशत की विकास दर तक पहुंचना एक बड़ा बदलाव, राहुल गांधी को आर्थिक विकास की समझ नहीं : रविशंकर प्रसाद

IANS | September 1, 2026 2:28 PM

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूत विकास दर को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और स्थिर नेतृत्व का परिणाम बताया। उन्होंने अप्रैल-जून 2026 तिमाही में भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर जारी आर्थिक अनिश्चितताओं, खाड़ी संकट, तेल आपूर्ति की चुनौतियों और सप्लाई चेन में व्यवधान के बावजूद भारत ने तेज आर्थिक वृद्धि दर्ज की है।

जीडीपी के आंकड़ों ने विपक्ष की आर्थिक बदहाली वाली स्क्रिप्ट बदली : पंकज चौधरी

IANS | September 1, 2026 2:24 PM

लखनऊ, 1 सितंबर (आईएएनएस)। देश की अर्थव्यवस्था को लेकर विपक्ष के लगातार सवालों के बीच वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने मंगलवार को पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़ों को भारत की मजबूत आर्थिक विकास यात्रा का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर हर मंच से मातम मनाता है, लेकिन जीडीपी के आंकड़ों ने उसकी पूरी राजनीतिक स्क्रिप्ट बदल दी है।

गैंगरेप मामले में राहुल गांधी का अमित शाह और योगी सरकार पर निशाना, बोले-'अपराध पर डाला जा रहा पर्दा'

IANS | September 1, 2026 1:37 PM

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर मंगलवार को केंद्र और यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया है कि पहले की तरह इस मामले में भी दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की जवाबदेही तय नहीं होगी तथा अपराध पर पर्दा डाल दिया जाएगा।

भारतीयों की कड़ी मेहनत को कमतर आंकती है राहुल गांधी की टिप्पणी : सीतारमण (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | September 1, 2026 10:51 AM

एशविले, 1 सितंबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी द्वारा भारत को "मृत अर्थव्यवस्था" बताए जाने को लेकर उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भारतीय नागरिकों के काम को कमतर आंक रहे हैं जबकि देश ने 7.8 प्रतिशत की विकास दर दर्ज की है।

पुणे के कॉलेज में अमित ठाकरे ने हटवाई पीएम मोदी मोदी की तस्वीर, प्रिंसिपल ने दर्ज कराई शिकायत

IANS | August 31, 2026 11:59 PM

पुणे, 31 अगस्त (आईएएनएस)। पुणे के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता अमित ठाकरे के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाए जाने का मामला सामने आया है। कॉलेज के प्रिंसिपल राजेंद्र पाटिल ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि अमित ठाकरे के साथ आए कार्यकर्ताओं ने उनके केबिन में लगी प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर को नीचे उतार दिया। इस घटना को लेकर प्रिंसिपल ने शिकायत भी दर्ज कराई है।

पीएम स्वनिधि योजना से बदली जिंदगी, बेंगलुरु की निंगम्मा आत्मनिर्भरता की बनीं मिसाल

IANS | August 31, 2026 11:34 PM

बेंगलुरु, 31 अगस्त (आईएएनएस)। कभी बेंगलुरु की दुकानदार टीएस निंगम्मा और उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। रोजमर्रा का खर्च चलाना भी मुश्किल था। लेकिन, प्रधानमंत्री स्वनिधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत मिले ऋण ने उनकी जिंदगी बदल दी।

पीएम के 'मन की बात' में जिक्र के बाद चिकमगलूर में तेजी से बढ़ रही एवोकाडो की खेती

IANS | August 31, 2026 11:30 PM

बेंगलुरु, 31 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक का खूबसूरत हिल स्टेशन चिकमगलूर मुख्य रूप से दो वजहों से चर्चा में है: एक तो इसकी खूबसूरत जगहें और शानदार नजारे, और दूसरी वजह है रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यहां की खास कॉफी और काली मिर्च की खेती की तारीफ करना।

खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क और मुंद्रा एवं विझिंजम पोर्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट आसपास की अर्थव्यवस्था में लाते हैं बड़ा बदलाव: गौतम अदाणी

IANS | August 31, 2026 8:38 PM

मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोमवार को कहा कि खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क और मुंद्रा एवं विझिंजम पोर्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट केवल क्षमता का निर्माण नहीं करते, बल्कि आसपास की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव लाते हैं।

विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष का भी मिला समर्थन, जब तीन प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में लोकसभा अध्यक्ष रहे पीए संगमा

IANS | August 31, 2026 11:09 AM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर से केंद्र की राजनीति तक, एक ऐसे स्वनिर्मित राजनेता, जिन्होंने राजनीतिक-सामाजिक जीवन में अमिट छाप छोड़ी। बतौर लोकसभा अध्यक्ष तीन प्रधानमंत्रियों को देखा लेकिन राजनीतिक शुचिता पर आंच नहीं आने दी। बात हो रही है पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और मेघालय के मुख्यमंत्री रहे पूर्णो अगितोक संगमा यानी पीए संगमा की।