नितीन नवीन ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, सीएम योगी ने भेंट किया अंगवस्त्र

IANS | November 5, 2026 12:51 PM

गोरखपुर, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर आए नितिन नवीन ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। पूरे विश्व में प्रसिद्ध नाथ पंथ की इस पीठ पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भावपूर्ण स्वागत किया।

यूपी चुनाव 2027: प्रतापगढ़ की सात सीटों का सियासी समीकरण, कौन कहां है मजबूत?

IANS | November 5, 2026 9:16 AM

लखनऊ, 5 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कुल 7 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें रामपुर खास, बाबागंज (सुरक्षित), कुंडा, विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़ सदर, पट्टी और रानीगंज शामिल हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में इन सात सीटों पर मिश्रित जीत का परिणाम देखने को मिला था। सपा से लेकर भाजपा और कांग्रेस तक को इन क्षेत्रों में जीत मिली थी।

पीएम मोदी आज नीति आयोग के नए नेतृत्व के साथ करेंगे बैठक, 'विकसित भारत' के लिए नीतिगत प्राथमिकताओं पर होगा मंथन

IANS | November 5, 2026 8:40 AM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नीति आयोग के नवनियुक्त नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में नीतिगत पहलों की समीक्षा की जाएगी और 2047 तक 'विकसित भारत' के विजन को हासिल करने के लिए सरकार के रोडमैप पर चर्चा होगी। इस दौरान, 2027-28 के केंद्रीय बजट के लिए मुख्य प्राथमिकताओं को भी तय किया जा सकता है।

ट्रंप का दावा, 'व्हाइट हाउस का नया बॉलरूम मिसाइल और ड्रोन हमलों से भी रहेगा सुरक्षित'

IANS | November 5, 2026 7:33 AM

वाशिंगटन, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बन रहे नए बॉलरूम को बेहद सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से लैस बताया है। उन्होंने दावा किया कि यह ड्रोन, गोलियों और मिसाइलों के हमलों को भी झेलने में सक्षम होगा। ट्रंप के मुताबिक, निर्माण कार्य तय समय से आगे चल रहा है और निर्धारित बजट से कम खर्च में पूरा हो रहा है।

रक्षा विशेषज्ञों ने अग्निवीरों के कार्यकाल को बढ़ाए जाने का किया स्वागत, बताया उचित कदम

IANS | November 4, 2026 10:57 PM

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि द्वारा अग्निवीर कार्यकाल को दो साल बढ़ाने की घोषणा के बाद देशभर में रक्षा विशेषज्ञों, पूर्व सैन्य अधिकारियों और विश्लेषकों ने आईएएनएस से बात करते हुए इस फैसले का स्वागत किया है। सभी का मानना है कि यह फैसला न सिर्फ अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित करेगा बल्कि सशस्त्र बलों की ऑपरेशनल क्षमता को भी मजबूत करेगा।

राजस्थान: अग्निवीरों को छह साल तक सेना में सेवा का अवसर, अभिभावकों ने सरकार को किया धन्यवाद

IANS | November 4, 2026 10:31 PM

डीडवाना, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार के सेवा अवधि बढ़ाने के फैसले को लेकर राजस्थान के डीडवाना में डिफेंस एकेडमी संचालकों और अभिभावकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। सरकार की ओर से योजना में किए गए बदलाव के तहत अब चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देने का प्रावधान किया गया है। इस तरह उन्हें कुल छह साल तक सेना में सेवा करने का अवसर मिलेगा। वहीं, पहले की व्यवस्था के अनुसार 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सेना में शामिल किया जाएगा।

ओपी राजभर के बयान पर सुभासपा विधायक बेदी राम ने दी सफाई, बोले- गलत अर्थ में न लिया जाए

IANS | November 4, 2026 10:09 PM

गाजीपुर, 4 नवंबर (आईएएनएस)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के वायरल बयान को लेकर सफाई दी है। राजभर के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने माफिया से संबंध होने की बात कही थी, बेदी राम ने कहा कि उनके बयान का अर्थ गलत तरीके से नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि राजभर ने बुंदेलखंड क्षेत्र के दबे-कुचले और वंचित लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा, बेदी राम ने अग्निवीर योजना में किए गए बदलावों को लेकर केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन किया और इसे विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब बताया।

सेना में युवाओं की मौजूदगी बनी रहेगी, अग्निवीरों की 6 साल सेवा के फैसले को रक्षा विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय हित में बताया

IANS | November 4, 2026 8:23 PM

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि द्वारा अग्निवीर कार्यकाल को दो साल बढ़ाने की घोषणा के बाद देशभर में इस फैसले का स्वागत हो रहा है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि नई व्यवस्था से न सिर्फ सेना की ऑपरेशनल तैयारी मजबूत होगी बल्कि अग्निवीरों का भविष्य भी सुरक्षित होगा।

दीपावली से पहले गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 3 प्रतिशत बढ़ा

IANS | November 4, 2026 7:50 PM

गांधीनगर, 4 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने दीपावली से पहले राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले से राज्य के 9.69 लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा।

सन्मार्ग ने तहलका डॉट कॉम का 100 प्रतिशत अधिग्रहण किया

IANS | November 4, 2026 6:38 PM

कोलकाता, 4 नवंबर (आईएएनएस)। सन्मार्ग प्राइवेट लिमिटेड ने तहलका डॉट कॉम प्राइवेट लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इसके साथ ही इस ग्रुप का पत्रिका क्षेत्र में प्रवेश हो गया है और डिजिटल मीडिया जगत में उसकी उपस्थिति और मजबूत हुई है।