शिक्षकों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग पर मांगे टिप्स, बच्चों की 'रिपोर्टिंग स्किल्स' पर भी ली चुटकी

IANS | September 5, 2026 12:39 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि शिक्षक दिवस समाज में शिक्षकों के अहम योगदान की सराहना करने का दिन है। उन्होंने यह भी कहा कि यह डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने नेशनल टीचर्स अवॉर्ड' (राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार) विजेताओं के साथ मुलाकात की झलकियां भी साझा की।

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते से 2 अरब लोगों के बाजार को मिलेगा लाभ: पीयूष गोयल

IANS | September 4, 2026 11:18 PM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारत और यूरोप के किसानों, मछुआरों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), छोटे उद्योगों, नवोन्मेषकों, स्टार्टअप, महिला उद्यमियों, विनिर्माताओं तथा सेवा प्रदाताओं के लिए बड़े अवसर खोलता है।

पीएम मोदी की बधाई पर मेलोनी ने कहा 'थैंक्यू', बताया- 'भारत-इटली संबंध पहले से ज्यादा मजबूत'

IANS | September 4, 2026 8:37 PM

रोम, 4 सितंबर (आईएएनएस)। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री मेलोनी को उनकी सरकार के इटली गणराज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने पर बधाई दी थी। पीएम मेलोनी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध इस समय पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं।

स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्‍पणी पर अयोध्‍या के संत समाज में आक्रोश, चरित्र पर उठाए सवाल

IANS | September 4, 2026 5:34 PM

अयोध्या, 4 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक हालिया इवेंट में 2018 में रिलीज फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए 'जौहर' के सीन पर सवाल उठाए। उन्‍होंने इसे 'समस्याग्रस्त' और 'कायरता' बताया। इसको लेकर सियासत तेज है। स्वरा भास्कर की टिप्‍पणी पर अयोध्‍या के संत समाज में आक्रोश व्‍याप्‍त है। संत समाज ने स्‍वरा भास्‍कर का विरोध करते हुए उनके बयान को दुर्भाग्‍यपूर्ण और निंदनीय बताया है।

बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी

IANS | September 4, 2026 12:09 PM

मथुरा, 4 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों की आस्था बाबर और औरंगजेब में है, वे सनातन और देश की आस्था का सम्मान नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज में जहर घोलने और युवाओं, बहन-बेटियों, किसानों तथा उद्यमियों के हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन डबल इंजन की सरकार उनके मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी।

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, शेयर किया विशेष श्लोक

IANS | September 4, 2026 8:17 AM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर सभी को बधाई दी।

'ये लोग किसी से भी गठबंधन कर लें, जीतेंगे नहीं', ओम प्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस पर तंज

IANS | September 3, 2026 7:01 PM

लखनऊ, 3 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत में विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के संभावित गठबंधन पर कहा कि ये लोग जिससे चाहे गठबंधन कर लें। इन लोगों का सरकार बनाने का सपना दिवास्वप्न के बराबर ही होगा। पूरे प्रदेश में योगी मॉडल के विकास की चर्चा है। आपको राज्य के हर कोने में विकास के कार्य होते हुए नजर आएंगे। चाहे आप रेल कनेक्टिविटी देख लीजिए या एक्सप्रेस-वे कनेक्टिविटी देख लीजिए।

हल्द्वानी शुद्धिकरण पर खड़गे का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री चुप क्यों हैं?

IANS | September 3, 2026 5:32 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। हल्द्वानी में दलित रैली के बाद रामलीला मैदान के शुद्धिकरण की घटना पर सियासत गरमा गई है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 25 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार ने इस शर्मनाक घटना पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

दादाभाई नौरोजी, जिन्होंने राजनीति में कराया आंकड़ों का परिचय और ब्रिटिश लूट की खोली पोल

IANS | September 3, 2026 5:23 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। 2 मई 1867 को ईस्ट इंडिया एसोसिएशन में जब दादाभाई नौरोजी मुख्य रूप से ब्रिटिश श्रोताओं के सामने 'इंग्लैंड के भारत के प्रति कर्तव्य' पेपर पढ़ रहे थे तो वे न सिर्फ राजनीति में आंकड़ों का परिचय करा रहे थे, बल्कि अंग्रेजी हुकूमत के लुटेरा बनकर भारत की संपत्ति को ब्रिटेन ले जाने का खुलासा भी कर रहे थे।

परीक्षा विवाद को लेकर झारखंड सरकार पर बरसे प्रदीप भंडारी, पंजाब में 'सिंडिकेट' चलाने का आरोप

IANS | September 3, 2026 1:59 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।