राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल'

IANS | July 29, 2026 1:49 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबोधन के दौरान सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि संसदीय मर्यादा में रहते हुए राहुल गांधी को बात करनी है। हम बात सुनने को तैयार हैं।

विवाद के बीच कंगना रनौत ने एक और वीडियो किया जारी, मीडिया पर लगाया 'टारगेट' करने का आरोप

IANS | July 29, 2026 1:45 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के हालिया छात्र विरोध प्रदर्शन संबंधी बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच कंगना ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल कुछ प्रदर्शनकारियों के व्यवहार पर आपत्ति जताई थी। उनके मुताबिक, बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के सामने सड़क पर अशोभनीय भाषा और हरकतों को सामान्य नहीं माना जा सकता। उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके बयान के एक हिस्से को दिखाया जा रहा है, जबकि उन्होंने कई मौकों पर युवाओं और छात्रों की तारीफ भी की है।

एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया

IANS | July 29, 2026 12:48 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। राज्यसभा में माकपा सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिल्ली स्थित माकपा मुख्यालय एकेजी भवन में दिल्ली पुलिस के प्रवेश का मुद्दा उठाया गया। जॉन ब्रिटास ने कहा कि पुलिस यहां एक छात्र नेता को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस पर राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार का पक्ष रखा।

भाजपा राज में सबसे ज्यादा पेपर लीक, सिर्फ नया कानून बनाने से नहीं सुधरेगी व्यवस्था: अखिलेश यादव

IANS | July 29, 2026 12:04 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। संसद के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) ने कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने पेपर लीक की घटनाओं को लेकर सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा से जुड़े आरोपों को लेकर सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है।

केरल भाजपा अध्यक्ष ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा, उमर खालिद को लेकर सौरव दास का पुराना पोस्ट शेयर किया

IANS | July 29, 2026 11:09 AM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को छात्र प्रदर्शनकारियों के संदर्भ में बात करते हुए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से कहा कि वे सोच-समझकर तय करें कि किसका समर्थन करना है।

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, बोले-हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता

IANS | July 29, 2026 10:50 AM

गोरखपुर, 29 जुलाई (आईएएनएस)। यूपी के गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व संबंधी धार्मिक एवं आनुष्ठानिक कार्यक्रमों की व्यस्तता के बावजूद जनता दर्शन आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं।

बांकीपुर उपचुनाव के लिए गुरुवार को पड़ेंगे वोट, 3.79 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

IANS | July 29, 2026 10:41 AM

पटना, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान गुरुवार को होगा। चुनाव मैदान में कुल 25 प्रत्याशी हैं, जिनके भाग्य का फैसला 3 लाख 79 हजार 616 मतदाता करेंगे। इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता और एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के बीच माना जा रहा है।

गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति जताई श्रद्धा और कृतज्ञता

IANS | July 29, 2026 8:50 AM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित करते हुए गुरु के बताए आदर्शों, संस्कारों और मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने वित्त वर्ष 2026 में दर्ज किया रिकॉर्ड 10,177 करोड़ रुपए का मुनाफा

IANS | July 28, 2026 8:21 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। देश के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (रीजनल रूरल बैंक्स-आरआरबी) ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक का सबसे अधिक 10,177 करोड़ रुपए का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में बताया कि पिछले कुछ वर्षों में आरआरबी के वित्तीय प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।

बैतूल में पीएम विश्वकर्मा योजना ने बदली कई परिवारों की जिंदगी

IANS | July 28, 2026 7:46 PM

बैतूल, 28 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत एक सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर के अधिकारियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर के सभी ब्लॉकों से 180 से अधिक महिला-पुरुष हितग्राहियों ने भाग लिया।