बिहार चुनाव : पीरपैंती पर कभी रही कांग्रेस और लेफ्ट के बीच लड़ाई, अब राजद और भाजपा में मुकाबला
पटना, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर जिले में स्थित पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र एक अनुसूचित जाति (एससी) सुरक्षित सीट है, जो भागलपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह पीरपैंती और कहलगांव प्रखंडों में फैला हुआ है और झारखंड की सीमा से सटा है। पीरपैंती जिले का सबसे बड़ा प्रखंड है, जिसमें 89 गांव और 29 पंचायतें शामिल हैं।