'भारती-नारी से नारायणी' कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर की गूंज
नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 'भारती-नारी से नारायणी' कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर की गूंज सुनाई पड़ी। कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने वाली बीएसएफ महिला कॉन्स्टेबलों को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला कांस्टेबलों ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जो उन्हें सम्मान मिला है, उसे वह अपने देश और वरिष्ठ अधिकारियों को समर्पित करते हैं।