मध्य प्रदेश : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से छोटे व्यापारियों की बड़ी मदद, बैतूल में कई लाभार्थी बने आत्मनिर्भर
बैतूल, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। जिले में लगभग सौ से अधिक लोग इस योजना के तहत लोन लेकर अपना व्यवसाय चला रहे हैं और आत्मनिर्भर बन चुके हैं।