सिर्फ डाइट नहीं, रूटीन भी बदलो, आयुर्वेद से जानें स्वस्थ रहने का असली मंत्र
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। आयुर्वेद का नाम सुनते ही बहुत लोग सोचते हैं कि ये कोई पाबंदी वाली चीज है, जैसे ये मत खाओ, वो मत करो। लेकिन असल में आयुर्वेद पाबंदी नहीं, बल्कि संतुलन की बात करता है। ये हमें सिखाता है कि हम अपने शरीर की प्रकृति के मुताबिक कैसे जिएं, ना कि उसके खिलाफ।