भारत-अफ्रीका व्यापार 100 अरब डॉलर के पार : कीर्ति वर्धन सिंह

IANS | August 28, 2025 2:00 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा है कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत-अफ्रीका व्यापार 100 अरब डॉलर को पार कर गया है, जो वित्त वर्ष 2019-20 में मात्र 56 अरब डॉलर था।

भारत अगले 10 वर्षों में औसतन 6.5 प्रतिशत की विकास दर करेगा दर्ज, मैक्रो बैलेंस शीट मजबूत : रिपोर्ट

IANS | August 28, 2025 1:23 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मॉर्गन स्टेनली की गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की मैक्रो बैलेंस शीट की शुरुआत सकारात्मक स्थिति में है, जो एक मजबूत मैक्रो-स्टेबिलिटी फ्रेमवर्क (राजकोषीय समेकन और फ्लेक्सिबल इंफ्लेशन टारगेटिंग फ्रेमवर्क), उत्पादकता बढ़ाने वाले नीतिगत सुधारों और जनसांख्यिकी जैसे अनुकूल संरचनात्मक कारकों पर आधारित है, जो विकास की गति को सहारा देते हैं।

जीएसटी सुधार टैरिफ के प्रभाव को कम कर सकते हैं, भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा : बीएमआई

IANS | August 28, 2025 1:04 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। फिच सॉल्यूशंस की सहायक कंपनी बीएमआई ने गुरुवार को कहा कि आगामी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधार, जिनका उद्देश्य दरों में कटौती और निजी खपत को बढ़ावा देना है, अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को कम कर सकते हैं। साथ ही, कंपनी ने यह भी कहा कि भारत इस दशक में एशिया में सबसे तेजी से बढ़ती उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना रहेगा।

इंडिया-जापान के बीच 2 वर्षों में 13 अरब डॉलर के 170 से अधिक एमओयू साइन हुए

IANS | August 28, 2025 12:31 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान दौरे पर जाने वाले हैं। इससे दोनों देशों के व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को बड़ा बूस्ट मिलने की संभावना है।

अगर आगे बढ़ना है तो हमें 'स्वदेशी' को अपनाना होगा : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

IANS | August 28, 2025 12:13 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'स्वदेशी अपनाओ' अभियान को लेकर कहा है कि अगर हमें आगे बढ़ना है, तो हमें स्वदेशी को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना, भारत को अपनाना है।

गुजरात : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 29 अगस्त को 'स्वागत' कार्यक्रम में सुनेंगे लोगों की शिकायतें

IANS | August 28, 2025 11:42 AM

अहमदाबाद, 28 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के जन शिकायत निवारण कार्यक्रम 'स्वागत' की तारीख में परिवर्तन किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 'स्वागत' कार्यक्रम के तहत शुक्रवार, 29 अगस्त को आम नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे। नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय ऑनलाइन जनशिकायत निवारण 'स्वागत' कार्यक्रम आमतौर पर हर महीने के चौथे गुरुवार को आयोजित किया जाता है।

अदाणी पोर्टफोलियो का ईबीआईटीडीए पहली बार 90,000 करोड़ रुपए के पार

IANS | August 28, 2025 11:02 AM

अहमदाबाद, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अदाणी समूह ने गुरुवार को बताया कि 12 महीनों के आधार पर अदाणी पोर्टफोलियो का ईबीआईटीडीए पहली बार 90,572 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इसी के साथ वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही का ईबीआईटीडीए भी 23,793 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे जापान, वार्षिक शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

IANS | August 28, 2025 9:59 AM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान यात्रा पर गुरुवार को रवाना होंगे। इस दौरान वे भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करेगी, जो सभ्यतागत संबंधों और साझा हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण पर आधारित है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी, जो रक्षा, व्यापार, निवेश और अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगी।

प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को मिलेगी नई दिशा

IANS | August 28, 2025 9:39 AM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए चीन का दौरा करेंगे। इस दौरान उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात होगी, जो दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम होगा।