पद्मश्री पाकर मेरा जिंदगी भर का सपना सच हो गया: मीर हाजीभाई कासमभाई
जूनागढ़, 25 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। कला, समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को इस वर्ष सम्मानित किया गया है। इस सूची में गुजरात के जूनागढ़ के मशहूर ढोलक वादक मीर हाजीभाई कासमभाई का नाम भी शामिल है।