इस्लामाबाद की कार्रवाई के बाद भारत का जवाबी कदम, पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से हटाए बैरिकेड्स और बोलार्ड

IANS | August 20, 2026 7:55 AM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। दिल्ली पुलिस ने हाई कमीशन परिसर के बाहर लगाए गए ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स हटा दिए हैं।

पीएम-कुसुम योजना से किसानों को राहत, कम बारिश और बिजली कट की चिंता से छुटकारा

IANS | August 19, 2026 11:09 PM

जालना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान' (पीएम-कुसुम) योजना ग्रामीण इलाकों के किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। सोलर पंपों की मदद से खेती-बाड़ी बढ़ी है और किसान बारिश की कमी व बिजली कटौती से होने वाले नुकसान से बच पा रहे हैं।

'जो बात बतौर सीएम नरेंद्र मोदी ने मुझे बोली, वो आज तक किसी मुख्यमंत्री ने नहीं कही', सुभाष घई ने साझा किया बेहद खास किस्सा

IANS | August 19, 2026 11:06 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के शोमैन सुभाष घई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने एक मुलाकात के बारे में बताया, जब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी बातचीत हुई। यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिकता भर नहीं थी, बल्कि, इसने सुभाष घई की यादों में एक शानदार शख्सियत के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी को हमेशा के लिए दर्ज कर दिया।

मच्छर से होने वाली बीमारियों के खिलाफ गुजरात का असरदार काम, मलेरिया में 45 तो डेंगू में 39 प्रतिशत की कमी

IANS | August 19, 2026 11:05 PM

गांधीनगर, 19 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात में पब्लिक हेल्थ को डेवलपमेंट की प्राथमिकताओं से जोड़कर बीमारी कंट्रोल, समय पर डायग्नोसिस और असरदार इलाज पर लगातार ज़ोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार ने मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मच्छर से होने वाली बीमारियों को कंट्रोल करने के लिए सर्विलांस, जांच, इलाज और मच्छर कंट्रोल का एक बड़ा सिस्टम लागू किया है।

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में दिखाई शानदार कला, छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने सरकार का किया धन्यवाद

IANS | August 19, 2026 10:48 PM

धमतरी, 19 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के 'जय गढ़िया बाबा आदिवासी लोक मांदरी नृत्य दल' के सदस्यों ने राष्ट्रपति भवन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 'एट होम' रिसेप्शन के दौरान प्रस्तुति देने का मौका मिलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार का आभार व्यक्त किया।

एम्स-बिलासपुर में 69 सीनियर रेजिडेंट पदों पर नौकरी का मौका, 21 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | August 19, 2026 8:02 PM

शिमला, 19 अगस्त (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों का सपना होता है कि वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करें। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपके लिए एम्स, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) ने सीनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के विभिन्न 69 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एक बार फिर अंकिता हत्याकांड के सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

IANS | August 19, 2026 8:01 PM

देहरादून, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में बुधवार को एक बार फिर सभी आरोपियों की जमानत याचिका न्यायालय ने खारिज कर दी। प्रदेश सरकार की ओर से की गई मजबूत और प्रभावी पैरवी के चलते आरोपियों को कोई राहत नहीं मिल सकी। यह एक बार फिर स्पष्ट करता है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेटी अंकिता को न्याय दिलाने और दोषियों को कानून के तहत कठोरतम सजा सुनिश्चित करने के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है।

दिल्ली जल बोर्ड एसटीपी घोटाला : न्यायिक हिरासत में भेजे गए सत्येंद्र जैन समेत 6 आरोपी, पांच की जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

IANS | August 19, 2026 7:22 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली जल बोर्ड के कथित एसटीपी टेंडर घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनकी जमानत याचिका पर कोर्ट 25 अगस्त को सुनवाई करेगा।

आईआईएम-रोहतक में चीफ मैनेजर सहित कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, 29 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | August 19, 2026 7:12 PM

चंडीगढ़, 19 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। दरअसल, आईआईएम-रोहतक ने नियमित/अनुबंध/प्रतिनियुक्ति के आधार पर चीफ मैनेजर सहित विभिन्न कई पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।

सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात का प्रतिनिधिमंडल वॉशिंगटन डीसी से रवाना

IANS | August 19, 2026 6:46 PM

गांधीनगर, 19 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात का प्रतिनिधिमंडल सैन फ्रांसिस्को की यात्रा पूर्ण कर 19 अगस्त बुधवार को वॉशिंगटन डीसी जाने के लिए रवाना हो गया।