एआई के लिए कानूनी जवाबदेही जरूरी, इंसानी निगरानी बनी रहनी चाहिए: ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में जस्टिस मनमोहन

IANS | May 19, 2026 6:35 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस मनमोहन ने सोमवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल के लिए संस्थागत निगरानी और कानून के तहत जवाबदेही बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि एआई का उपयोग बढ़ रहा है, लेकिन इंसानी निर्णय प्रक्रिया हमेशा केंद्र में रहनी चाहिए।

ईएसआईसी-कोलकाता भर्ती अलर्ट: प्रोफेसर सहित 27 पदों पर वैकेंसी, 28 मई को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | May 19, 2026 6:19 PM

कोलकाता, 19 मई (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), कोलकाता ने ईएसआई-पीजीआईएमएसआर और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी विभाग में संविदा आधार पर 3 वर्ष की अवधि के लिए शिक्षण संकाय (टीचिंग फैकल्टी) की अलग-अलग कुल 27 पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

नींद का साइलेंट किलर: क्या आप भी सोने से पहले घंटों चलाते हैं मोबाइल?, जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

IANS | May 19, 2026 6:06 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। अच्छी नींद स्वास्थ्य की सबसे बड़ी जरूरत है, लेकिन आजकल का सबसे बड़ा खतरा मोबाइल फोन बन गया है। बच्चों से लेकर बड़े तक नींद की जरूरत को ताक पर रखकर सेहत के साथ बड़ी खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट रात को सोने से पहले मोबाइल चलाने की इस आदत को न केवल नींद का साइलेंट किलर, बल्कि कई शारीरिक व मानसिक समस्याओं की जड़ भी बताते हैं।

दिल्ली दंगा साजिश केस : उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट में मांगी थी 15 दिन की राहत

IANS | May 19, 2026 5:11 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगा साजिश मामले में न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी उमर खालिद को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। उमर खालिद ने अपने दिवंगत मामा के चेहलुम में शामिल होने और बीमार मां की देखभाल के लिए 15 दिनों की अंतरिम जमानत मांगी थी।

60 से 65 साल के उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका, एसबीआई में 821 पदों पर भर्ती शुरू, जानें अंतिम तिथि

IANS | May 19, 2026 5:01 PM

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने आईएडी, सीसी और हैदराबाद विभागों में कुल 821 रिक्तियों के लिए संविदा आधार पर समवर्ती लेखा परीक्षक (कंकरेंट ऑडिटर) के पद पर भर्ती के लिए सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित करते हुए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

मैंने पिता को खोया, परिवार के लिए बहुत दुख का समय : ऋतु खंडूरी भूषण

IANS | May 19, 2026 4:53 PM

देहरादून, 19 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर विधानसभा की स्पीकर और पुत्री ऋतु खंडूरी भूषण ने दुख जताया है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यह परिवार के लिए दुख का समय है। मैंने अपने पिता को खोया है। ईश्वर की जो इच्छा होती है, वही होता है।

अमेरिका में केस समाप्त होने से अदाणी ग्रुप को ग्लोबल निवेशकों को आकर्षित करने में मिलेगी मदद: एक्सपर्ट्स

IANS | May 19, 2026 4:52 PM

अहमदाबाद, 19 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रशासन की ओर से अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी से जुड़े सारे मामले समाप्त करना एक सकारात्मक कदम है। इससे निवेशकों का अदाणी ग्रुप में विश्वास बढ़ेगा और ग्लोबल निवेशकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। यह जानकारी एक्सपर्ट्स की ओर से मंगलवार को दी गई।

बस्तर में बंदूक का दौर खत्म, लोग खुलकर ले रहे हैं सांस: गृह मंत्री अमित शाह

IANS | May 19, 2026 4:50 PM

रायपुर, 19 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बस्तर अब नक्सलवाद के भय से पूरी तरह मुक्त हो चुका है और अब यहां विकास का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर के लोगों के चेहरे पर अब उत्साह, आत्मविश्वास और भविष्य की उम्मीद साफ दिखाई देती है। बंदूक के साये में जीने का दौर खत्म हो चुका है और पूरा बस्तर अब खुलकर सांस ले रहा है।

'राह-वीर योजना' से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में मिलेगी मदद, जख्मी को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेगा 25,000 रुपए का पुरस्कार: नितिन गडकरी

IANS | May 19, 2026 4:44 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सराय काले खान से जैतपुर तक बने 9 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री प्रवेश वर्मा समेत कई अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

टीवीके सरकार ने तमिलनाडु के दो-भाषा फॉर्मूले में बदलाव से इनकार किया

IANS | May 19, 2026 4:40 PM

चेन्नई, 19 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली नई तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) सरकार ने राज्य की लंबे समय से चली आ रही दो-भाषा नीति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया है। शिक्षा मंत्री राजमोहन ने घोषणा की है कि मौजूदा सरकार के तहत इस फॉर्मूले में कोई बदलाव नहीं होगा।