वित्त मंत्री सीतारमण के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल चौथे आईएसएमआर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सिंगापुर के लिए हुआ रवाना

IANS | August 19, 2026 11:32 AM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित चौथे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) में भाग लेने के लिए बुधवार को सिंगापुर रवाना हो गई हैं। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की।

पीयूष गोयल 70 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ 19 से 21 अगस्त तक सिंगापुर दौरे पर, आर्थिक संबंधों को देंगे नई ऊंचाई

IANS | August 19, 2026 11:15 AM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक एवं निवेश संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 19 से 21 अगस्त तक सिंगापुर के दौरे पर हैं। यह यात्रा चौथे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) के तहत दोनों देशों के बीच चल रहे उच्च-स्तरीय संवाद का हिस्सा है।

नेपाल में भारत के पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ

IANS | August 19, 2026 11:13 AM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की नेपाल यात्रा का आज अंतिम दिन है। जनरल सेठ अपनी इस यात्रा में नेपाल के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। यात्रा के अंतिम दिन वह नेपाल के पोखरा में आयोजित पूर्व सैनिक रैली में शामिल होने जा रहे हैं। इस दौरान वे वीर नारियों और वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

नफरत की आग लगाने के लिए अचानक से वंदे मातरम को अपनाया जा रहा : रेणुका चौधरी

IANS | August 19, 2026 11:06 AM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रेणुका चौधरी ने वंदे मातरम को लेकर चल रहे विवाद और सोनिया गांधी पर लगे आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश में नफरत फैलाने के लिए अब वंदे मातरम को मुद्दा बनाया जा रहा है।

सारे मंदिर इसलिए बन रहे हैं ताकि चोरी हो सके : रेणुका चौधरी

IANS | August 19, 2026 10:55 AM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य रेणुका चौधरी ने राम मंदिर चढ़ावा मामले, वंदे मातरम विवाद और राजनीति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कई मुद्दों पर आईएएनएस के साथ बातचीत में अपनी राय रखी।

द्विपक्षीय व्यापार 27.5 अरब डॉलर तक पहुंचने के बाद पीयूष गोयल अगले हफ्ते जापान का करेंगे दौरा

IANS | August 19, 2026 10:21 AM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और जापान के बीच आर्थिक एवं रणनीतिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने कहा है कि दोनों देशों के बीच साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और साझा समृद्धि की समान आकांक्षाओं पर आधारित है। इसी कड़ी में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल अगले सप्ताह जापान की यात्रा पर जाएंगे, जहां वह दोनों देशों के बीच निवेश, व्यापार और औद्योगिक सहयोग को नई दिशा देने पर चर्चा करेंगे।

सियासी मुद्दों पर खुलकर बोलीं रेणुका चौधरी : वंदे मातरम विवाद से लेकर 'दिमागी नक्सल' तक रखी अपनी राय (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | August 19, 2026 10:02 AM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। वंदे मातरम विवाद, कंगना रनौत के बयान और 2029 के आम चुनाव जैसे कई मुद्दों पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य रेणुका चौधरी ने आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत की। पेश है इंटरव्यू के प्रमुख अंश।

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौत, छह लोग अस्पताल में भर्ती

IANS | August 19, 2026 9:00 AM

कोलकाता, 19 अगस्त (आईएएनएस)। कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके की फ्री स्कूल स्ट्रीट स्थित होटल में मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि भीषण आग लगने से एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर दमकल की चार गाड़ियों और आपदा प्रबंधन टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया और आग पर काबू पाया।

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

IANS | August 19, 2026 7:56 AM

रांची, 19 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ राज्य सरकार ने अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सीआईडी और एसआईटी की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सरकार ने जेपीएससी और जेएसएससी की ओर से आयोजित 22 परीक्षाएं एक साथ रद्द कर दी हैं।

फडणवीस केंद्र में नहीं जाएंगे, मुख्यमंत्री के रूप में ही काम करेंगे : छगन भुजबल

IANS | August 18, 2026 11:22 PM

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा की नई टीम, वंदे मातरम विवाद और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली दौरे पर जारी चर्चाओं के बीच मंत्री पंकजा मुंडे और मंत्री छगन भुजबल ने प्रतिक्रिया दी। पंकजा मुंडे ने भाजपा की नई टीम में महिलाओं को महत्वपूर्ण स्थान दिए जाने की सराहना की, जबकि छगन भुजबल ने फडणवीस के दिल्ली दौरे के बाद की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद छोड़कर केंद्र में जाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।