सुप्रीम कोर्ट ने नेताजी को 'राष्ट्रीय पुत्र' का दर्जा देने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

IANS | April 20, 2026 2:14 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक अहम सुनवाई के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया। इस याचिका में मांग की गई थी कि आजाद हिंद फौज (आईएनए) को भारत की आजादी में निर्णायक भूमिका निभाने वाली संस्था के रूप में घोषित किया जाए। इसके साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस को 'राष्ट्रीय पुत्र' का दर्जा दिया जाए।

प्रधानमंत्री मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने की द्विपक्षीय बैठक

IANS | April 20, 2026 2:07 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। पीएम मोदी के साथ समिट में शामिल होने से पहले राष्ट्रपति ली ने भारत में रह रहे दक्षिण कोरियाई लोगों से मुलाकात की।

एनटीपीसी भर्ती 2026: असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के 250 पदों पर वैकेंसी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

IANS | April 20, 2026 2:04 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशन) के कुल 250 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर वैकेंसी निकाली है, जिनमें अनारक्षित (यूआर) के 109, ईडब्ल्यूएस के 25, ओबीसी के 39, एससी के 42, और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 35 पद शामिल हैं।

यूपी के किसानों को राहत: गेहूं खरीद के नियमों में ढील, बिना रजिस्ट्रेशन के सरकारी केंद्रों पर बेच सकेंगे

IANS | April 20, 2026 1:41 PM

लखनऊ, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को किसानों को बड़ी राहत दी है। अब गेहूं उत्पादक किसान बिना रजिस्ट्रेशन के ही सरकारी खरीद केंद्रों पर अपनी फसल बेच सकेंगे। सरकार के इस कदम को किसानों के एक बड़े तबके के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि इससे अपनी फसलों को बेचने के लिए सरकारी केंद्रों पर पहले खुद को रजिस्टर करवाने की मौजूदा शर्त खत्म हो गई है।

पीएम मोदी का राजस्थान का दौरा, पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे शुभारंभ

IANS | April 20, 2026 1:26 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 21 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी सुबह करीब 11:30 बजे बालोतरा के पचपदरा में भारत के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के राजस्थान दौरे की जानकारी पीआईबी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर दी।

सीएम योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी लोगों की समस्याएं, कहा- जनसेवा सरकार का कर्तव्य

IANS | April 20, 2026 1:02 PM

लखनऊ, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' में प्रदेश भर से आए फरियादियों से मुलाकात की, उनकी शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के अंदर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा सरकार का कर्तव्य है और सरकार अपने कर्तव्य पथ पर चलकर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा कर रही है। हर उचित समस्याओं के समाधान के लिए सरकार संकल्पित है।

उधमपुर बस हादसा : राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की घोषणा

IANS | April 20, 2026 12:49 PM

श्रीनगर, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुए बस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बस दुर्घटना के कारण हुई जान-माल की हानि के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ।

अल्लामा मोहम्मद इकबाल पुण्यतिथि: "सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा" लिखने वाले इस शायर ने की थी विभाजन की मांग

IANS | April 20, 2026 12:16 PM

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। 'खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले, खुदा बंदे से खुद पूछे बता तेरी रजा क्या है...' आत्म-शक्ति को बुलंद करती यह पंक्तियां हर किसी की जुबान पर रहती हैं और उन्हें लिखा था उर्दू व फारसी के प्रसिद्ध शायर अल्लामा मोहम्मद इकबाल ने।

21 अप्रैल का पंचांग: शंकराचार्य जयंती और सूरदास जयंती के साथ रवि योग का शुभ मुहूर्त, नहीं रहेगा भद्रा का साया

IANS | April 20, 2026 12:11 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। हर दिन नई तिथि और मुहूर्त के साथ आता है, जिसके अनुसार ही हिंदू धर्म में मांगलिक कार्य होते हैं। 21 अप्रैल मंगलवार का दिन बहुत शुभ है क्योंकि आज शंकराचार्य जयंती और सूरदास जयंती है।

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने के प्रयासों पर भारत के साथ मिलकर काम करने का दिया भरोसा

IANS | April 20, 2026 11:16 AM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने सोमवार को छपे एक इंटरव्यू में इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण कोरिया और भारत को मिलकर काम करने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने ग्लोबल सप्लाई चेन को स्थिर करने के लिए साथ मिलकर कोशिश करने की जरूरत पर भी जोर दिया।