गुटेनबर्ग में पीएम मोदी का स्‍वागत, भारत-स्वीडन साझेदारी और यूरोप से निवेश सहयोग पर चर्चा

IANS | May 17, 2026 7:48 PM

नई द‍िल्‍ली, 17 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वीडन पहुंचते ही गुटेनबर्ग हवाई अड्डे पर वहां के पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन ने उनका स्‍वागत क‍िया। यहां पीएम व्यापार, निवेश, नवाचार और रक्षा जैसे क्षेत्रों में भारत-स्वीडन संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे।

अमित शाह ने गांधीनगर में किया ऑटोमैटिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का लोकार्पण, प्रतिदिन ढाई लाख लीटर दूध की क्षमता

IANS | May 17, 2026 7:09 PM

गांधीनगर, 17 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को गांधीनगर के दशेला में मधुर डेयरी के नवनिर्मित मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पशुपालक बहनों ने अमित शाह का स्वागत किया।

'नीदरलैंड का जल प्रबंधन सीखने लायक', गुजरात सीएम ने पीएम मोदी की यात्रा को सराहा

IANS | May 17, 2026 7:03 PM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की आधिकारिक यात्रा पर हैं। पीएम मोदी ने नीदरलैंड में प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ कई समझौतों पर बातचीत की। इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पीएम मोदी की नीदरलैंड में उनके समकक्ष रॉब जेटेन के साथ की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

भारत के एफटीए से निर्यातकों को दुनिया की करीब 70 प्रतिशत जीडीपी तक मिलती है पहुंच : पीयूष गोयल

IANS | May 17, 2026 6:14 PM

गांधीनगर, 17 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि विकसित अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के हालिया मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) ने देश को उन बाजारों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंच प्रदान की है जो वैश्विक जीडीपी के लगभग 70 प्रतिशत हिस्से के लिए जिम्मेदार हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 23 मई से नियमित सेवा होगी शुरू

IANS | May 17, 2026 5:56 PM

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को मुंबई और बेंगलुरु के बीच एक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जानकारी रेल मंत्री 'एक्स' पोस्ट के माध्यम से दी।

अहमदाबाद: अमित शाह ने किया दो प्रोजेक्ट का लोकार्पण, बोले-गुजरात को टेक्नोलॉजी और सर्विस सेक्टर में अग्रणी बनाने का लक्ष्य

IANS | May 17, 2026 5:36 PM

गांधीनगर, 17 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद में 'मिलियन माइंड्स टेक पार्क’ तथा ‘गणेश रियल एस्टेट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट’ का लोकार्पण किया।

लिएंडर पेस की मां जेनिफर पेस का निधन, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने खेल के क्षेत्र में उनके योगदान को अमूल्य बताया

IANS | May 17, 2026 5:22 PM

कोलकाता, 17 मई (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस जगत के बड़े चेहरे लिएंडर पेस की मां जेनिफर पेस का निधन हो गया है। वह 72 वर्ष की थीं। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शोक जताया है।

कलंक नहीं जागरुकता का विषय है मानसिक स्वास्थ्य, जानें इससे जुड़े सात मिथक और सच

IANS | May 17, 2026 2:50 PM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। मानसिक स्वास्थ्य आज भी हमारे समाज में सबसे ज्यादा कलंकित विषयों में से एक है। जानकारी के अभाव में लोग इसे कमजोरी समझते हैं या फिर आमतौर पर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों को तोड़ना बेहद जरूरी है। इससे न सिर्फ कलंक कम होगा बल्कि जरूरत पड़ने पर लोग बिना झिझक मदद भी ले सकेंगे।

जनगणना-2027: गुजरात में स्व-गणना शुरू, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने खुद भरा फॉर्म

IANS | May 17, 2026 2:49 PM

गांधीनगर, 17 मई (आईएएनएस)। देशव्यापी जनगणना 2027 के तहत गुजरात में रविवार से स्व-गणना सुविधा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में स्व-गणना की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे स्व-गणना करके इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय काम में सक्रिय रूप से भाग लें।

सुलभ और किफायती नेत्र चिकित्सा : गौतम अदाणी ने बिहार को दी 'अदाणी अखंड ज्योति आई केयर हॉस्पिटल' की सौगात

IANS | May 17, 2026 2:37 PM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार के सारण जिले के दरियापुर प्रखंड स्थित मस्तीचक पहुंचकर राज्य के स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास को लेकर कई बड़े ऐलान किए। इस दौरान उन्होंने 'अदाणी अखंड ज्योति आई केयर हॉस्पिटल' का उद्घाटन भी किया।