असम कृषि विश्वविद्यालय में असिस्टेंट सहित 33 पदों पर भर्ती जारी, 26 अगस्त तक भरें फॉर्म

IANS | August 15, 2026 2:48 PM

दिसपुर, 15 अगस्त (आईएएनएस)। असम कृषि विश्वविद्यालय (एएयू) जोरहाट ने अपने कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) में असिस्टेंट सहित विभिन्न 33 खाली पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

90 साल में सिर्फ 30 प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण हुआ, पिछले 10 वर्षों में 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि: प्रधानमंत्री मोदी

IANS | August 15, 2026 2:40 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण की शुरुआत वर्ष 1925 में हुई थी, लेकिन इसके बाद के 90 वर्षों में केवल 30 प्रतिशत रेलवे नेटवर्क का ही विद्युतीकरण हो पाया। वहीं पिछले एक दशक में 70 प्रतिशत विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर देश ने इस क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

2014 के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने खुद तोड़ा था 'प्रधानमंत्री' का सुरक्षा प्रोटोकॉल, 'मोदी स्टोरी' ने जारी की वीडियो

IANS | August 15, 2026 2:38 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। पीएम मोदी ने अपने पहले स्वतंत्रता दिवस संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री को मिलने वाली सुरक्षा प्रोटोकॉल पूरी तरह से तोड़ दिया था। एक पुराने वीडियो में भारत सरकार के पूर्व रक्षा सचिव आरके माथुर ने इस घटना का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि कैसे पीएम मोदी ने बुलेटप्रूफ शीशे को हटवाकर सीधे जनता से बात करने का फैसला लिया।

'सप्तधारा' से 'विकसित भारत' का रोडमैप: पीएम मोदी ने बताए 7 क्षेत्र, जहां से आएगी विकास और रोजगार की नई लहर

IANS | August 15, 2026 2:31 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के विकास का एक व्यापक खाका पेश किया। प्रधानमंत्री ने 'शक्ति की सप्तधारा' का उल्लेख करते हुए सात ऐसे प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की, जो आने वाले वर्षों में भारत को आत्मनिर्भर, विकसित और वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनका कहना था कि इन क्षेत्रों में होने वाली प्रगति न केवल देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी, बल्कि करोड़ों नए रोजगार अवसर भी पैदा करेगी।

भारत 145 करोड़ भारतीयों का, राजनीतिक पार्टियों का नहीं: बाबा रामदेव

IANS | August 15, 2026 2:17 PM

हरिद्वार, 15 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, योग गुरु बाबा रामदेव ने शनिवार को पतंजलि योगपीठ में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश राजनीतिक पार्टियों का नहीं, बल्कि यहां के 145 करोड़ नागरिकों का है।

पीएम मोदी के दृष्टिकोण से भारतीय उद्योग और व्यापार जगत को मिला भरोसा: एसोचैम

IANS | August 15, 2026 1:35 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। उद्योग संगठन एसोचैम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर प्रस्तुत भारत के विकास संबंधी विजन ने भारतीय उद्योग और कारोबारी समुदाय के बीच नया आत्मविश्वास पैदा किया है। संगठन का मानना है कि आत्मनिर्भरता, 'वोकल फॉर लोकल', घरेलू विनिर्माण और रणनीतिक क्षमताओं को मजबूत करने पर दिया गया जोर देश की आर्थिक मजबूती और दीर्घकालिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

सोलर एनर्जी से डिजिटल इंडिया तक, प्रधानमंत्री मोदी ने देश की प्रगति का रखा लेखा-जोखा​, पढ़ें मुख्य बातें

IANS | August 15, 2026 1:20 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आर्थिक वृद्धि, महिलाओं की भागीदारी, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा और देश के विकास की गति को बनाए रखने की जरूरत के बारे में बात की।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने चुनी लाल पगड़ी : 'वंदे मातरम' से की भाषण की शुरुआत, 'नारी शक्ति' पर किया समापन

IANS | August 15, 2026 12:53 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वीं बार देश को संबोधित किया। उनका अंदाज इस बार भी अलग रहा। पीएम मोदी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। 'वंदे मातरम' के साथ शुरू हुआ उनका भाषण 'नारी शक्ति' के जिक्र के साथ समाप्त हुआ। आत्मविश्वास से भरे इस संबोधन में उन्होंने कई अहम मुद्दों को भी उठाया।

2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य, फॉर्च्यून 500 में भारत की 50 कंपनियां हों: पीएम मोदी

IANS | August 15, 2026 12:34 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए वर्ष 2047 के लिए भारत के आर्थिक और औद्योगिक विकास का महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को ऊर्जा, विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, फार्मा और वैश्विक कारोबार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचना होगा।

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सिविल डिफेंस में सुधार सहित पीएम मोदी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

IANS | August 15, 2026 12:10 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन के दौरान कई अहम घोषणाएं की। प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए एआई ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स टैलेंट हंट, फ्री कोचिंग और सेमीकंडक्टर को लेकर 6 बड़ी घोषणाएं की।