कमल, गुड़हल से मौलश्री तक... गर्मियों में ट्राई करें 'फूलों' से बनी चाय, पूरे दिन बनी रहेगी ताजगी और एनर्जी

IANS | April 17, 2026 7:55 PM

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों में चाय के शौकीनों के लिए मुश्किल हो जाती है। गरम चाय शरीर को और गर्म कर देती है, पसीना बढ़ाती है, और कभी-कभी थकान भी महसूस होती है, लेकिन अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं और गर्मी में भी ताजगी और एनर्जी बनाए रखना चाहते हैं, तो फूलों से बनी हर्बल टी आपके लिए बेहतरीन विकल्प है।

एचएमटी लिमिटेड में निकली भर्ती, डिप्टी मैनेजर समेत कई पदों पर 27 अप्रैल तक आवेदन

IANS | April 17, 2026 7:50 PM

बेंगलुरु, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदुस्तान मशीन टूल्स (एचएमटी) लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर सहित विभिन्न 5 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं, जिनमें डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस) के 01, ऑफिसर (अकाउंट्स) के 02, ऑफिसर (कंपनी सेक्रेटरी) के 01 और ऑफिसर (लीगल) के 01 पद शामिल हैं।

'हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं', लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

IANS | April 17, 2026 7:29 PM

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर छुइलां…' उनकी इस बात पर सदन में मौजूद सदस्यों के साथ ही पीठासीन जगदंबिका पाल भी मुस्कुरा उठे।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.82 अरब डॉलर बढ़कर 700 अरब डॉलर के पार: आरबीआई

IANS | April 17, 2026 7:04 PM

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 10 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 3.825 अरब डॉलर बढ़कर 700.946 अरब डॉलर हो गया है।

जीरो बजट फार्मिंग की मिसाल बनीं तापी की महिला किसान अरविंदाबेन, उगा रहीं 22 फसलें

IANS | April 17, 2026 6:59 PM

तापी, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। रासायनिक खेती के कारण स्वास्थ्य पर पड़ रहे गंभीर प्रभाव और कैंसर जैसी बीमारियों की बढ़ती आशंका ने किसानों को वैकल्पिक खेती की ओर मोड़ना शुरू कर दिया है। ऐसे में गुजरात प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर नई हरित क्रांति का नेतृत्व कर रहा है।

कर्नाटक हाईकोर्ट में सिविल जज बनने का सुनहरा अवसर, 15 मई तक करें आवेदन

IANS | April 17, 2026 6:48 PM

बेंगलुरु, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक हाईकोर्ट ने सिविल जज के कुल 90 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। सिविल जज के जिन 90 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनमें 15 नए और 75 लंबितपद शामिल हैं। वर्ग के अनुसार सामान्य योग्यता के 18, अनुसूचित जाति के 3, अनुसूचित जनजाति के 2, श्रेणी - I के 18, श्रेणी - II(ए) के 24, श्रेणी - II(बी) के 11, श्रेणी - III(ए) के 9 और श्रेणी - III(बी) के 5 पद शामिल हैं।

'नारी शक्ति वंदन अधिनियम का नहीं होना चाहिए विरोध', सुमित्रा महाजन, कंगना और हेमा मालिनी का राहुल गांधी पर हमला

IANS | April 17, 2026 6:44 PM

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबोधन पर भाजपा सांसदों ने नाराजगी जताई है। वहीं, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि सभी दलों को मिलकर इस बिल को पास करना चाहिए, विपक्ष विरोध क्यों कर रहा है?

दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश

IANS | April 17, 2026 6:40 PM

लखनऊ, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कथित दोहरी (ब्रिटिश) नागरिकता से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने अहम आदेश जारी किया है। कोर्ट ने रायबरेली जिले के कोतवाली थाना पुलिस को राहुल गांधी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस को पूरे मामले की जांच करने के आदेश भी दिए गए हैं।

कॉफी संग नारियल पानी! गर्मियों में ‘क्लाउड कॉफी’ से मिलेगी एनर्जी, घर पर ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक

IANS | April 17, 2026 6:32 PM

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों में ठंडी और तरोताजा करने वाली ड्रिंक की तलाश हर किसी को रहती है। अगर आप कॉफी के शौकीन हैं और साथ ही कुछ हेल्दी और नया स्वाद चाहते हैं तो ट्रेंडिंग ‘क्लाउड कॉफी’ आपके लिए परफेक्ट चॉइस है।

टीसीएस ने कथित धर्मांतरण मामले में नासिक की कर्मचारी निदा खान को किया सस्पेंड

IANS | April 17, 2026 6:10 PM

नासिक, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए कथित धर्मांतरण से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी के रूप में नामित कर्मचारी निदा खान को सस्पेंड कर दिया है। कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी सामने आई है।