नर्मदा : 1,000 आदिवासी परिवार स्वच्छ ऊर्जा पर निर्भर, 665 घरों में बायोगैस प्लांट चालू

IANS | May 15, 2026 7:07 PM

नर्मदा, 15 मई (आईएएनएस)। गुजरात के एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निकट रहने वाले एक हजार आदिवासी परिवार अब खाना पकाने के लिए बायोगैस पर आत्मनिर्भर हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेशनल यूनिटी डे 2025 के ऐलान के बाद गरुड़ेश्वर तालुका में बायोगैस प्लांट लगाने का काम तेजी से चल रहा है। अब तक 665 परिवारों के घरों में प्लांट चालू हो चुके हैं।

पीएम मोदी की अपील पर दिल्ली हज समिति की विशेष पहल, एयरपोर्ट जाने के लिए बस छोड़कर मेट्रो का इस्तेमाल करेंगे हजयात्री

IANS | May 15, 2026 7:07 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। वैश्विक ईंधन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील का समर्थन करते हुए दिल्ली राज्य हज समिति ने एक विशेष पहल की है। इस बार हज जाने वाले यात्री इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए बड़े वाहनों के बजाय मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस का उपयोग करेंगे।

सीबीआई का 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च, साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचेंगे लोग

IANS | May 15, 2026 6:57 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने साइबर अपराध और 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी धोखाधड़ी से निपटने के लिए एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सिस्टम लॉन्च किया है। इस सिस्टम का नाम 'अभय' रखा गया है, जो नागरिकों को सीबीआई द्वारा जारी नोटिस की प्रामाणिकता जांचने में मदद करेगा। इसे एक रियल-टाइम नोटिस वेरिफिकेशन हेल्पबॉट के रूप में विकसित किया गया है।

वैश्विक संकट के बीच भारत में कम बढ़ीं ईंधन कीमतें, केंद्र ने खुद उठाया आर्थिक बोझ: पीयूष गोयल

IANS | May 15, 2026 6:29 PM

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में वैश्विक परिस्थितियों, ईंधन कीमतों, एविएशन सेक्टर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर कई अहम बातें कहीं।

भोजशाला फैसले पर लोगों की प्रतिक्रिया, 'न्यायपालिका के माध्यम से सनातनियों ने विजय प्राप्त की'

IANS | May 15, 2026 6:07 PM

इंदौर, 15 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने धार में स्थित भोजशाला को लेकर बड़ा फैसला दिया है। उच्च न्यायालय ने भोजशाला परिसर को मंदिर माना है। इसको लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

पीएम मोदी के दौरे से भारत-यूएई के रिश्तों को मिली नई मजबूती, ऊर्जा सुरक्षा को बड़ा फायदा : एमईए

IANS | May 15, 2026 5:33 PM

अबू धाबी, 15 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने पर बात हुई। खास तौर पर ऊर्जा, व्यापार और निवेश, ब्लू इकोनॉमी, टेक्नोलॉजी और फिनटेक, रक्षा और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपए बढ़ोतरी मामूली, तेल कंपनियां प्रतिदिन झेल रहीं 1,000 करोड़ रुपए का नुकसान: शीर्ष अधिकारी

IANS | May 15, 2026 5:30 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में की गई 3 रुपए प्रति लीटर की मामूली बढ़ोतरी, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को हो रहे भारी नुकसान के मुकाबले कुछ भी नहीं है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

1951 से 2026 तक असम, बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में वोटर्स बढ़े, मतदान प्रतिशत में भी वृद्धि

IANS | May 15, 2026 4:36 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की चुनावी यात्रा का विस्तृत डेटा जारी किया है। इसमें आजादी के बाद हुए पहले आम और विधानसभा चुनावों से लेकर अप्रैल और मई 2026 में हुए विधानसभा चुनावों तक का पूरा ब्योरा शामिल है।

क्या है 'बेबी प्रूफिंग', जानें बच्चों के लिए घर को कैसे बनाएं सुरक्षित?

IANS | May 15, 2026 3:40 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा स्वस्थ, सुरक्षित और खुश रहे। लेकिन छोटे बच्चे जिज्ञासु स्वभाव के कारण हर चीज को छूना, मुंह में डालना और एक्सप्लोर करना चाहते हैं। यही जिज्ञासा उनके विकास के लिए अच्छी है, पर इससे अनजाने में चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने उपभोक्ताओं को गर्मियों में बिजली का समझदारी से उपयोग करने की दी सलाह

IANS | May 15, 2026 3:34 PM

अहमदाबाद, 15 मई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने शुक्रवार को उपभोक्ताओं से गर्मियों के मौसम में बिजली का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की। कंपनी ने कहा कि कूलिंग उपकरणों के ज्यादा इस्तेमाल से बिजली की खपत बढ़ती है, जिससे उपभोक्ता ऊंचे टैरिफ स्लैब में पहुंच सकते हैं और बिजली बिल बढ़ सकता है।