ईंधन की बढ़ती कीमतों पर बोले एनडीए के नेता, वैश्विक परिस्थितियों का है असर, राहत देने की कोशिशें जारी

IANS | May 15, 2026 12:21 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर एनडीए के नेताओं ने वैश्विक परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराया है। केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात की वजह से ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन सरकार जनता को राहत देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, श्रीगंगानगर और सीकर के व्यापारियों ने किया स्वागत

IANS | May 15, 2026 11:58 AM

श्रीगंगानगर/सीकर, 15 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लेते हुए 30 सितंबर 2026 तक चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सरकार के इस कदम का राजस्थान के श्रीगंगानगर और सीकर के चीनी व्यापारियों ने स्वागत किया है।

वैश्विक संकट में भी भारतीय अर्थव्यवस्था पूरी तरह मजबूत, घबराने जैसी कोई बात नहीं : गौरव वल्लभ (आईएएनएस इंटरव्यू)

IANS | May 15, 2026 11:39 AM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। अर्थशास्त्री और भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील, भारत की अर्थव्यवस्था, विदेशी संकटों, राहुल गांधी के आरोपों और कांग्रेस शासित राज्यों की आर्थिक स्थिति पर न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ विस्तार से बातचीत की। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय कई बड़े भू-राजनीतिक संकटों से गुजर रही है, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और देश इन चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश।

'भारत ने रखा आर्थिक स्थिरता और जन-कल्याण के बीच संतुलन', तेल की कीमतों में बढ़ोतरी पर बोले किरेन रिजिजू

IANS | May 15, 2026 11:36 AM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वैश्विक ईंधन संकट का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने आर्थिक स्थिरता और जन-कल्याण के बीच संतुलन बनाए रखा है।

ब्रिक्स समिट का तीसरा सत्र आज, एस जयशंकर इन देशों के मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

IANS | May 15, 2026 11:22 AM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का आज दूसरा दिन है। आज ब्रिक्स का तीसरा सत्र आयोजित हो रहा है, जिसमें भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर विभिन्न देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इसके अलावा डॉ. जयशंकर सभी नेताओं के लिए डिनर भी होस्ट करेंगे।

स्पेस में बैंगनी रंग की खूबसूरती, नासा ने दिखाई तारों से भरी 'पिनव्हील गैलेक्सी' की झलक

IANS | May 15, 2026 11:12 AM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। स्पेस की दुनिया जितनी रहस्यमयी है, उतनी ही खूबसूरत भी। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने स्पेस की बैंगनी रंग की अनोखी खूबसूरती का शानदार नजारा साझा किया है। इस तस्वीर में दिख रही है पिनव्हील गैलेक्सी, जिसे वैज्ञानिक मेसियर 101 यानी एम-101 भी कहते हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर प्रकृति का तोहफा 'महुआ', फूल-फल से लेकर बीज तक फायदेमंद

IANS | May 15, 2026 9:46 AM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। आज के अव्यवस्थित समय में शायद ही कोई इंसान ऐसा होगा जिसे शारीरिक या मानसिक समस्याएं न हो। मगर प्रकृति के पास इसका समाधान औषधीय गुणों से भरपूर फल, फूल व जड़ी बूटियों के रूप में है। ऐसा ही प्रकृति का तोहफा है महुआ, जिसके फल-फूल से लेकर बीज तक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे

IANS | May 15, 2026 9:43 AM

नई दिल्ली, 15 मई (आयुष मंत्रालय)। क्या आप कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन या बार-बार कब्ज से परेशान हैं? अगर हां, तो शलभासन आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस करीब आ रहा है। इसी कड़ी में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय रोजाना योगासन और उसके फायदों की जानकारी दे रहा है। आज इस सीरीज में शलभासन के बारे में बताया गया है।

पीएम मोदी यूएई दौरे के लिए नई दिल्ली से हुए रवाना, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से करेंगे मुलाकात

IANS | May 15, 2026 9:32 AM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अबू धाबी के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी के संयुक्त अरब अमीरात के आधिकारिक दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।

16 मई को शनि जन्मोत्सव और वट सावित्री व्रत, जानें शुभ-अशुभ समय

IANS | May 15, 2026 8:56 AM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। 16 मई को सनातन धर्म में खास महत्व का दिन है। इस दिन वट सावित्री व्रत और शनि जन्मोत्सव एक साथ मनाया जाएगा। ज्येष्ठ कृष्ण की अमावस्या को पड़ने वाले वट सावित्री व्रत को विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु, सुख और स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। वहीं, सूर्य पुत्र शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा, हवन और तेलाभिषेक का विशेष महत्व है।