परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ नहीं होगा अन्याय, यह मेरा वादा, मेरी गारंटी : प्रधानमंत्री मोदी

IANS | April 16, 2026 4:13 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। परिसीमन बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा कि देश में होने वाली यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष होगी और किसी भी राज्य या क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह निर्णय देश की एकता और संविधान की भावना के अनुरूप होगा।

झुनझुनवाला और बापना अब समूह के साथ नहीं जुड़े: रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप

IANS | April 16, 2026 4:03 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह ने गुरुवार को कहा कि अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना, जो पहले समूह में वरिष्ठ पदों पर थे, वर्तमान में समूह के साथ काम नहीं कर रहे हैं।

महिला आरक्षण का जिसने विरोध किया, महिलाओं ने उसका बुरा हाल किया : पीएम मोदी

IANS | April 16, 2026 3:44 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में संबोधन के दौरान कहा कि आज सुबह से चर्चा शुरू हुई है। जीवन में कुछ महत्वपूर्ण पल आते हैं। उस समय समाज की मनोस्थिति और नेतृत्व की क्षमता उस पल को कैप्चर करके एक राष्ट्र की अमानत बना देती है, एक मजबूत धरोहर तैयार कर देती है।

एम्स दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 26 पदों निकली भर्ती, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

IANS | April 16, 2026 3:36 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स-दिल्ली) ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित विभिन्न 26 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर वैकेंसी निकाली है।

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वालों पर कांग्रेस का एक्शन, 5 विधायक सस्पेंड

IANS | April 16, 2026 3:29 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित क्रॉस वोटिंग के मामले में कांग्रेस ने गुरुवार को बड़ा एक्शन लेते हुए पांच विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया है। कांग्रेस ने शैली चौधरी, रेनू वाला, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इसराइल और जरनैल सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

शुक्रवार से दिल्ली और कश्मीर के बीच शुरू होगी मालगाड़ी सेवा: उत्तरी रेलवे

IANS | April 16, 2026 3:19 PM

जम्मू, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी रेलवे के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि शुक्रवार से नई दिल्ली के आदर्श नगर से कश्मीर के बडगाम के बीच संयुक्त पार्सल प्रोडक्ट रैपिड कार्गो सर्विस (जेपीपी-आरसीएस) ट्रेन चलाई जाएगी।

जब निर्देशक ने वहीदा रहमान के सामने रखी सांप को किस करने की डिमांड

IANS | April 16, 2026 3:01 PM

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। 60-70 के दशक की खूबसूरत और कामयाब अभिनेत्रियों में शुमार वहीदा रहमान ने हिंदी सिनेमा में अपनी अदायगी से अलग छाप छोड़ी है। हिंदी सिनेमा में उन्होंने बड़े स्टार्स के साथ काम किया और कमाई के मामले में भी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इस दौरान अभिनेत्री के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन एक किस्सा ऐसा हुआ, जिसे भूल पाना शायद आज भी उनके लिए मुश्किल होगा।

जब राज कपूर साहब के तीनों बेटे थे रजा मुराद के खिलाफ, ऐसे मिला "प्रेम रोग" में ठाकुर वीरेंद्र प्रताप सिंह का किरदार

IANS | April 16, 2026 2:46 PM

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। 1982 में ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे की फिल्म 'प्रेम रोग' रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी विधवा विवाह के मुद्दे पर समाज की सोच पर कड़ा प्रहार करती थी।

एलआईसी एचएफएल में 180 जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल

IANS | April 16, 2026 2:42 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) आवास वित्त लिमिटेड (एचएफएल), जिसे एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसी एचएफएल) के रूप में जाना जाता है, ने जूनियर असिस्टेंट के कुल 180 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आरबीआई में निकली जूनियर इंजीनियर की भर्ती, 11 पदों के लिए आवेदन शुरू

IANS | April 16, 2026 2:38 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। देश का एकमात्र केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) के विभिन्न 11 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।