केंद्र ने तमिलनाडु के मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित किया

IANS | March 10, 2026 4:53 PM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित कर दिया है।

होली के बाद काशी में सजी ‘बुढ़वा मंगल’ की महफिल, देश-विदेश से पहुंचे सैलानी

IANS | March 10, 2026 4:31 PM

वाराणसी, 10 मार्च (आईएएनएस)। होली की रंग-बिरंगी खुमारी जब पूरे देश में थम जाती है, तब शिवनगरी काशी में एक और उत्सव ‘बुढ़वा मंगल’ शुरू होता है। होली के ठीक बाद पड़ने वाले पहले मंगलवार को मनाया जाने वाला यह त्योहार बनारस की सदियों पुरानी परंपरा है। यह सिर्फ होली का समापन नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द, संगीत और बुजुर्गों के सम्मान का अनोखा जश्न है, जिसमें गंगा के घाट रंग, गीत और खुशियों से सराबोर हो उठते हैं।

असम: ओरुनोदोई योजना के तहत 40 लाख से अधिक महिलाओं में बांटे 3,600 करोड़ रुपए, मंत्री प्रशांत फुकन ने सीएम को सराहा

IANS | March 10, 2026 4:05 PM

डिब्रूगढ़, 10 मार्च (आईएएनएस)। असम में ओरुनोदोई योजना के तहत 40 लाख से अधिक महिलाओं को 3,600 करोड़ रुपए वितरित किए गए। पूर्वी असम के डिब्रूगढ़ में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में असम के मंत्री प्रशांत फुकन ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक साहसिक कदम है।

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर में अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं ने लगाई दौड़, 500 कैंडिडेट्स ने लिया हिस्सा

IANS | March 10, 2026 3:55 PM

हमीरपुर, 10 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में इंडियन आर्मी की अग्निवीर भर्ती रैली ग्राउंड टेस्ट, मेडिकल एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ जारी है। दूसरे दिन करीब 500 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया। आर्मी की गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना से करीब 3,400 युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

देश में 10, 20 और 50 रुपए के नोटों की कोई कमी नहीं : केंद्र

IANS | March 10, 2026 3:47 PM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। देश में करेंसी सर्कुलेशन में 10,20 और 50 रुपए के नोटों की कोई कमी नहीं है। यह जानकारी सरकार की ओर से मंगलवार को संसद में दी गई।

पीएम विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को मिल रहा प्रशिक्षण और लोन, पटना में तीन दिवसीय व्यापार मेला शुरू

IANS | March 10, 2026 3:31 PM

पटना, 10 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पटना में तीन दिवसीय व्यापार मेले की शुरुआत हो गई है। यह मेला 10 से 12 मार्च तक एमएसएमई विकास कार्यालय, पटना परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है।

ममता बनर्जी के बयान और नीतियों पर भाजपा का हमला, पश्चिम बंगाल की पहचान को मिटाने के लिए एजेंडा चलाने का आरोप

IANS | March 10, 2026 3:30 PM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयानों और राज्य सरकार की नीतियों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री की राजनीति तुष्टीकरण पर आधारित है और इससे राज्य की सामाजिक एकता तथा सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है।

गुरुग्राम में कंस्ट्रक्शन साइट पर सात श्रमिकों की मौत के बाद सिग्नेचर ग्लोबल को मिला नोटिस

IANS | March 10, 2026 3:19 PM

गुरुग्राम, 10 मार्च (आईएएनएस)। कंस्ट्रक्शन साइट पर सात श्रमिकों की मौत के बाद रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल को पुलिस ने नोटिस जारी किया है।

भारत का सालाना खाद्य निर्यात करीब 5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा: पीयूष गोयल

IANS | March 10, 2026 3:10 PM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को खाद्य, कृषि और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े लोगों से भारत को कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों (प्रोसेस्ड फूड) का दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक बनाने की दिशा में मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत के बढ़ते व्यापार समझौते और भारतीय उत्पादों की वैश्विक मांग इस दिशा में बड़े अवसर पैदा कर रहे हैं।

13 धुंधले छल्लों और 28 चांदों से घिरा है यूरेनस, आज ही के दिन हुई थी महत्वपूर्ण खोज

IANS | March 10, 2026 3:03 PM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। सौरमंडल का सातवां ग्रह यूरेनस अपनी धुरी पर असामान्य झुकाव के लिए प्रसिद्ध है। यह अपने कक्षीय तल से लगभग 98 डिग्री के कोण पर झुका हुआ है, जिसके कारण यह सूर्य की परिक्रमा किसी गेंद की तरह लुढ़कते हुए करता प्रतीत होता है। खगोलीय इतिहास में 10 मार्च का दिन विशेष महत्व रखता है। आज ही के दिन, वर्ष 1977 में वैज्ञानिकों ने यूरेनस के चारों ओर धुंधले छल्लों की खोज की थी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि ने इस ग्रह के अनसुलझे रहस्यों को समझने की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ दिया।