विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की खबर निराधार, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- पाबंदियां लगाने का सवाल ही नहीं

IANS | May 15, 2026 10:42 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। सूत्रों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि केंद्र सरकार विदेशी यात्रा पर टैक्स, सेस या सरचार्ज लगाने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया कि इस प्रस्ताव पर उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है। हालांकि, अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

राष्ट्रीय डेंगू दिवस: छोटे मच्छरों से सेहत को बड़ा खतरा, जानें क्या करें क्या नहीं

IANS | May 15, 2026 10:27 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। डेंगू के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य के साथ हर साल 16 मई को ‘राष्ट्रीय डेंगू दिवस’ मनाया जाता है। इस साल की थीम “डेंगू नियंत्रण के लिए सामुदायिक भागीदारी: जांचें, साफ करें और ढकें” है। इस दिन को लेकर पूरे देश में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोग डेंगू से बचाव के उपाय अपनाएं और इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

स्वाद और सेहत का संगम 'शहतूत', फल ही नहीं, पत्तियां भी पोषक तत्वों का खजाना

IANS | May 15, 2026 10:22 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। प्रकृति ने ऐसे कई फल-फूल दिए हैं, जो स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं। ऐसा ही गर्मियों में मिलने वाला फल है शहतूत, जो न सिर्फ स्वादिष्ट, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसका वैज्ञानिक नाम मोरस इंडिका है।

भोजशाला फैसले पर ओवैसी ने उठाए सवाल, कहा- 'पूजा स्थल अधिनियम मजाक बना दिया गया है'

IANS | May 15, 2026 9:43 PM

हैदराबाद, 15 मई (आईएएनएस)। धार भोजशाला मामले में आए फैसले पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। अदालत ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों व कानूनी पहलुओं को नजरअंदाज किया है।

शनि जन्मोत्सव : सूर्य पुत्र को समर्पित 12वीं शताब्दी का दिव्य धाम, जहां राजा नल को मिली श्राप से मुक्ति

IANS | May 15, 2026 9:15 PM

कराईकल, 15 मई (आईएएनएस)। सूर्य पुत्र शनिदेव के भक्तों के लिए शनिवार का दिन खास मायने रखता है। हालांकि, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि और भी खास हो जाती है क्योंकि इस दिन शनि जन्मोत्सव मनाया जाता है। ऐसे में 16 मई (शनि जन्मोत्सव) को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। देश भर में शनिदेव के कई दिव्य धाम हैं, जहां दर्शन-पूजन से उनकी कृपा प्राप्त होती है। ऐसा ही एक दिव्य धाम पुडुचेरी के कराईकल जिले में स्थित है, जहां राजा नल को शनि के श्राप से मुक्ति मिली थी।

भारत और यूएई के बीच हुए समझौते दोनों देशों के रिश्तों को और अधिक मजबूती देंगे: पीएम मोदी

IANS | May 15, 2026 8:14 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच हुए समझौते दोनों देशों के रिश्तों को और अधिक मजबूती देंगे। खाड़ी देश की अपनी संक्षिप्त यात्रा के दौरान भारत और यूएई ने ऊर्जा, रक्षा, तकनीक, बुनियादी ढांचे और निवेश से जुड़े सात बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

मुसलमानों के पास विकल्प नहीं, इसलिए मजबूरी में देते हैं कांग्रेस को वोट: पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब

IANS | May 15, 2026 8:02 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। पूर्व राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ नेता मोहम्मद अदीब ने कहा कि आज के बढ़ते ध्रुवीकरण वाले राजनीतिक माहौल में सभी राजनीतिक दल बहुसंख्यक समुदाय के वोट खोने से डरते हैं, जबकि अल्पसंख्यकों के वोट को हल्के में लिया जा रहा है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने भिवाड़ी में राज्य के पहले सेमीकंडक्टर क्लस्टर का किया उद्घाटन

IANS | May 15, 2026 7:42 PM

जयपुर, 15 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को भिवाड़ी में राज्य के पहले सेमीकंडक्टर क्लस्टर का उद्घाटन किया, और कहा कि हरियाणा के रास्ते राजस्थान को दिल्ली से जोड़ने वाली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना और यमुना जल समझौते पर तेजी से काम चल रहा है।

व्यापार वार्ता के लिए अगले महीने अमेरिकी टीम के भारत आने की संभावना: वाणिज्य सचिव

IANS | May 15, 2026 7:18 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच चल रही द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय टीम अगले महीने भारत आ सकती है। हालांकि, इस दौरे की सटीक तारीख अभी तय नहीं हुई है। यह जानकारी वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को दी।

दुनिया में पहली बार ब्रॉड गेज ट्रैक पर दौड़ेगी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन, अहमदाबाद–धोलेरा कॉरिडोर को मिली मंजूरी

IANS | May 15, 2026 7:14 PM

अहमदाबाद, 15 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गुजरात को देश का पहला ब्रॉड गेज सेमी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर प्रदान करते हुए अहमदाबाद (सरखेज)–धोलेरा सेमी हाई-स्पीड डबल लाइन रेलवे परियोजना को ऐतिहासिक मंजूरी प्रदान की है। लगभग 20,667 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना भारतीय रेलवे की पहली स्वदेशी तकनीक आधारित सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना होगी, जिस पर भविष्य में नमो भारत ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।