हिमाचल प्रदेश: राज्यपाल कविंदर गुप्ता बोले- छात्रों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने की जरूरत
शिमला, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने युवा वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि वे अनुसंधान की दिशा में नई उपलब्धियां हासिल करें, जो किसानों को उनकी आर्थिकी में सहायक हो सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने की जरूरत है, जो न केवल किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि कृषि उत्पाद के साथ-साथ देश की आर्थिकी को बढ़ाने में भी सहायक होगी।