असम विधानसभा में यूसीसी विधेयक पास, 6 महीने में लागू होगा कानून

IANS | May 27, 2026 6:03 PM

गुवाहाटी, 27 मई (आईएएनएस)। असम विधानसभा ने बुधवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक 2026 पारित कर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अब इस विधेयक को मंजूरी के लिए राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के पास भेजा जाएगा और फिर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की स्वीकृति के लिए अग्रेषित किया जाएगा।

पीएम मोदी से मिले तमिलनाडु के सीएम विजय, 12 साल बाद हुई मुलाकात

IANS | May 27, 2026 6:00 PM

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात रही।

स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट एएमसीए के लिए आरएफपी जारी, कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के 30 महीने में देना होगा पहला प्रोटोटाइप

IANS | May 27, 2026 5:58 PM

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। भारत ने अपने पांचवीं पीढ़ी के फाइटर प्रोग्राम एएमसीए की रफ्तार तेज कर दी है। इसी कड़ी में रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एएमसीए के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दिया। आरएफपी के मुताबिक, 11 जून से बिडिंग प्रक्रिया शुरू होगी और 27 जुलाई इसकी अंतिम तारीख होगी। 28 जुलाई को बिड खोली जाएगी। आरएफपी के अनुसार, कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर होने के 30 महीने के भीतर पहले प्रोटोटाइप की उड़ान की समय-सीमा तय की गई है। कुल पांच लो-ऑब्जर्वेबल फाइटर जेट प्रोटोटाइप तैयार किए जाने हैं।

गर्मी में बढ़ा 'हीट स्ट्रोक' का खतरा, शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

IANS | May 27, 2026 5:38 PM

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। ऐसे में बढ़ती गर्मी के साथ हीट स्ट्रोक का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच भारत सरकार के साथ ही अन्य स्वास्थ्य संगठन भी लगातार गर्मी के प्रकोप से बचाव के उपाय सुझा रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, गर्मी में हीट स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है।

नारायण के वराह अवतार को समर्पित 7वीं शताब्दी का भव्य मंदिर, एक ही चट्टान से तराशा गया चमत्कार

IANS | May 27, 2026 5:20 PM

चेन्नई, 27 मई (आईएएनएस)। भगवान विष्णु को अति प्रिय पुरुषोत्तम मास या अधिक मास चल रहा है। इस महीने नारायण के दर्शन-पूजन का विशेष विधान है। देश भर में ऐसे कई देवालय हैं, जो अध्यात्म के साथ ही भारतीय वास्तुकला और प्राचीन संस्कृति को दिखाते हैं। ऐसा ही एक मंदिर तमिलनाडु में है, जिसे 7वीं शताब्दी में एक ही विशाल चट्टान को काटकर बनाया गया। तमिलनाडु के महाबलीपुरम में स्थित वराह गुफा मंदिर भगवान विष्णु के वराह अवतार को समर्पित है।

एपीएमएसआरबी भर्ती अलर्ट: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर नियुक्त होने का अवसर, वॉक-इन इंटरव्यू 2 जून को

IANS | May 27, 2026 5:10 PM

अमरावती, 27 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश चिकित्सा सेवा भर्ती बोर्ड (एपीएमएसआरबी) ने सरकारी मेडिकल कॉलेज, पिदुकुरल्ला, पालनाडु जिले में विभिन्न स्पेशलिटी के आधार पर सहायक प्रोफेसर के कुल 8 पदों पर नियमित आधार पर नियुक्ति के लिए पात्र उम्मीदवारों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सीबीएसई का 12वीं बोर्ड पुनर्जांच पोर्टल 29 मई से दोबारा खुलेगा : राजेश कुमार गुप्ता

IANS | May 27, 2026 4:59 PM

चंडीगढ़, 27 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के परिणाम पर वेबसाइट हैक, डिजिटल स्कैनिंग और मूल्यांकन प्रणाली में गलतियों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सीबीएसई के क्षेत्रीय प्रमुख राजेश कुमार गुप्ता ने बुधवार को आईएएनएस से बात की। उन्होंने कहा कि बोर्ड की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली पूरी तरह से पारदर्शी और सुरक्षित है। 40,000 से अधिक उत्तर पुस्तिका अनुरोध प्राप्त हुए हैं और पुनर्जांच पोर्टल 29 मई से फिर से खुल रहा है।

अदाणी समूह का मार्केटकैप करीब 20 लाख करोड़ रुपए हुआ, 2026 में जोड़े 5 लाख करोड़ रुपए

IANS | May 27, 2026 4:19 PM

अहमदाबाद, 27 मई (आईएएनएस)। अदाणी समूह की कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में तेज वृद्धि देखने को मिली है और इससे ग्रुप का कुल मार्केटकैप बढ़कर करीब 20 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

युवाओं के लिए खुशखबरी: बीएसएनएल ने जारी किया जेटीओ भर्ती नोटिफिकेशन, 4 जून से शुरू होंगे आवेदन

IANS | May 27, 2026 3:18 PM

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, बीएसएनएल ने सीधी भर्ती कोटा के तहत दूरसंचार क्षेत्र में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (जेटीओ) के कुल 100 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सरकारी नौकरी का मौका: एनसीएलटी में असिस्टेंट समेत 106 पदों पर आवेदन शुरू

IANS | May 27, 2026 3:14 PM

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है और इसके लिए वे तैयारी करने के साथ वैकेंसी जारी होने के इंतजार में रहते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने प्रतिनियुक्ति/समायोजन आधार पर असिस्टेंट सहित विभिन्न 106 पदों पर बेंच-वार रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।