बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी

IANS | September 4, 2026 12:09 PM

मथुरा, 4 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों की आस्था बाबर और औरंगजेब में है, वे सनातन और देश की आस्था का सम्मान नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज में जहर घोलने और युवाओं, बहन-बेटियों, किसानों तथा उद्यमियों के हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन डबल इंजन की सरकार उनके मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी।

अदाणी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

IANS | September 4, 2026 11:43 AM

अहमदाबाद, 4 सितंबर (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने शुक्रवार को कहा कि वह मुंद्रा में एक समर्पित एम्प्टी कंटेनर यार्ड (ईसीवाई) की शुरुआत कर रहा है, जिसमें एकीकृत वेयरहाउसिंग सुविधा भी होगी। यह केंद्र खाली कंटेनरों के पूरे जीवनचक्र के लिए एंड-टू-एंड सेवाएं प्रदान करेगा, जिनमें भंडारण, रखरखाव, निरीक्षण और निर्यातकों तथा कंटेनर फ्रेट स्टेशनों (सीएफएस) तक निर्बाध आवाजाही शामिल है।

दिल्ली-एनसीआर में 4-5 सितंबर को भारी बारिश का येलो अलर्ट, तापमान में गिरावट के आसार

IANS | September 4, 2026 9:54 AM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने 4 और 5 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी, बिजली चमकने के साथ हल्की से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट पृथ्वी पर नजर रखेगा ईओएस-05 सैटेलाइट, मिशन के सफल लॉन्च पर वैज्ञानिकों ने दी बधाई

IANS | September 4, 2026 9:12 AM

श्रीहरिकोटा, 4 सितंबर (आईएएनएस) जीएसएलवी-एफ 17/ईओएस-05 मिशन के सफल लॉन्च के बाद मौके पर मौजूद और इस मिशन में अपना योगदान देने वैज्ञानिकों ने लोगों को संबोधित करते बधाई दी।

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, शेयर किया विशेष श्लोक

IANS | September 4, 2026 8:17 AM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर सभी को बधाई दी।

ईओएस-05 सैटेलाइट लॉन्च पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक बोले- यह मौसम और आपदा की निगरानी में करेगा मदद

IANS | September 3, 2026 9:00 PM

बेंगलुरु, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 4 सितंबर को तड़के 2:55 बजे सतीश धवन स्पेस सेंटर, एसएचएआर के दूसरे लॉन्च पैड से ईओएस-05 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट ले जाने वाले जीएसएलवी-एफ17 लॉन्च करेगा। यह मिशन ईओएस-05 को सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में ले जाएगा।

पीएफआरडीए भर्ती 2026: ऑफिसर के 30 पदों पर आवेदन शुरू, युवाओं के पास 24 सितंबर तक मौका

IANS | September 3, 2026 8:38 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने विभिन्न स्ट्रीम के आधार पर ऑफिसर ग्रेड ‘ए’ (असिस्टेंट मैनेजर) के कुल 30 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

एफएसएसएआई ने वाई-वाई नूडल्स बनाने वाली सीजी फूड इंडिया को वेज भुजिया नमकीन का उत्पादन रोकने का दिया आदेश

IANS | September 3, 2026 7:53 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस) भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने गुरुवार को कहा कि उसने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के बाद सीजी फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

सेशेस्ल राष्ट्रीय सभा की अध्यक्ष अर्नेस्टा की उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुलाकात, साझेदारी मजबूत करने पर दिया जोर

IANS | September 3, 2026 7:14 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। सेशेल्स की नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एचई अजरेल अर्नेस्टा ने भारत दौरे के तीसरे दिन गुरुवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल ने कई क्षेत्रों में भारत-सेशेल्स साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया।

'ये लोग किसी से भी गठबंधन कर लें, जीतेंगे नहीं', ओम प्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस पर तंज

IANS | September 3, 2026 7:01 PM

लखनऊ, 3 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत में विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के संभावित गठबंधन पर कहा कि ये लोग जिससे चाहे गठबंधन कर लें। इन लोगों का सरकार बनाने का सपना दिवास्वप्न के बराबर ही होगा। पूरे प्रदेश में योगी मॉडल के विकास की चर्चा है। आपको राज्य के हर कोने में विकास के कार्य होते हुए नजर आएंगे। चाहे आप रेल कनेक्टिविटी देख लीजिए या एक्सप्रेस-वे कनेक्टिविटी देख लीजिए।