ब्रिक्स समिट 2026: भारत की अध्यक्षता में व्यापार, निवेश और वैश्विक सहयोग को नई गति; रूस, मिस्र समेत कई देशों के प्रतिनिधियों ने जताया भरोसा

IANS | September 11, 2026 5:58 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की अध्यक्षता में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के उद्योग जगत और संस्थागत प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को भारत की बढ़ती आर्थिक भूमिका, निवेश अवसरों और ग्लोबल साउथ के बीच सहयोग की संभावनाओं पर भरोसा जताया। रूस, मिस्र और अन्य ब्रिक्स एवं ब्रिक्स प्लस देशों के प्रतिनिधियों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह मंच व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचे, कौशल विकास और तकनीकी सहयोग को नई दिशा देने की क्षमता रखता है।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की 'तिरुक्कुरल' का रूसी अनुवाद, कहा- इसकी शाश्वत सीख सीमाओं से परे

IANS | September 11, 2026 5:05 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक की शुरुआत महान तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की अमर कृति 'तिरुक्कुरल' के रूसी अनुवाद की प्रति भेंट कर की।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अहम बैठक, द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

IANS | September 11, 2026 4:36 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले अहम द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, व्यापार और लोगों के बीच संपर्क सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ पश्चिम एशिया और ब्लैक सी क्षेत्र में जारी संघर्षों पर भी चर्चा की।

एनसीआरटीसी भर्ती 2026: जूनियर मेंटेनर सहित 23 पदों पर 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

IANS | September 11, 2026 4:06 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने अनुबंध के आधार पर सुपरवाइजर और नॉन-सुपरवाइजर के विभिन्न 23 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

यूपीएससी भर्ती 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 212 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 12 सितंबर से

IANS | September 11, 2026 3:42 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। आज भी देश के ज्यादातर युवा प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों के मुकाबले सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीधी भर्ती के तहत विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कुल 212 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।

आरसीएफएल ने 94 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए बढ़ाई आवेदन की अंतिम तारीख, अब 20 सितंबर तक मौका

IANS | September 11, 2026 2:47 PM

मुंबई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के हाथ से एक बेहतरीन मौका निकलने वाला है। दरअसल, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफएल) ने विभिन्न विषयों के आधार पर प्रबंधन प्रशिक्षार्थी (मैनेजमेंट ट्रेनी) के कुल 94 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की थी।

स्वनाथ सम्मेलन-2026 : पहली बार एक मंच पर जुटे 2,200 युवा, मिला हक और हुनर का मंत्र

IANS | September 11, 2026 2:42 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहली बार अनाथ बच्चों के भविष्य को लेकर इतना बड़ा मंच सजा। 'स्वनाथ सम्मेलन-2026 : अनाथ से स्वनाथ की ओर' में बाल अधिकारों के दिग्गज और 2,200 स्वनाथ युवा एक साथ एक मंच पर जुटे। सम्मेलन को तीन प्रमुख सत्रों में बांटा गया था। पहले सत्र की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

एक दशक में दोगुनी हुई भारत की बिजली मांग, स्थापित क्षमता बढ़कर 552 गीगावाट पहुंची: सरकार

IANS | September 11, 2026 2:29 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। भारत का बिजली क्षेत्र पिछले एक दशक में अभूतपूर्व विस्तार का साक्षी बना है। तेजी से बढ़ती आर्थिक गतिविधियों, उद्योगों के विस्तार और घरों में बिजली की बढ़ती खपत के चलते देश की बिजली मांग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन क्षमता, ट्रांसमिशन नेटवर्क और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है।

28 वर्ष वालों के लिए खुशखबरी: एनसीआरटीसी में सुपरवाइजर समेत 67 पदों पर भर्ती शुरू, 9 अक्टूबर तक मौका

IANS | September 11, 2026 2:24 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एनसीआरटीसी ने सीधी भर्ती के आधार पर ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस स्टाफ के विभिन्न 67 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर की है।

'अनाथ से स्वनाथ' आफ्टर-केयर सम्मेलन: कपिल मिश्रा बोले-विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हर बच्चा आगे बढ़े

IANS | September 11, 2026 2:06 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। नई उड़ान ट्रस्ट एवं विश्व मांगलय स्वनाथ परिषद के संयुक्त तत्वावधान में और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, दिल्ली सरकार के सहयोग से ‘स्वनाथ सम्मेलन-2026: अनाथ से स्वनाथ की ओर’ का भव्य आयोजन गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के ईस्ट दिल्ली कैंपस, सूरजमल विहार स्थित कन्वेंशन हॉल में किया गया।