राष्ट्रपति भवन और अमृत उद्यान में 11 से 13 सितंबर तक आम लोगों के लिए प्रवेश बंद

IANS | September 10, 2026 6:04 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति भवन की यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय और अमृत उद्यान में 11 से 13 सितंबर तक आम लोगों का प्रवेश बंद रहेगा। प्रशासनिक कारणों से यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही इस शनिवार, 12 सितंबर, को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होने वाला गार्ड परिवर्तन समारोह (चेंज-ऑफ-गार्ड) भी आयोजित नहीं किया जाएगा।

पेरिस स्पेस सम्मेलन में पीएम मोदी का वैश्विक देशों को निमंत्रण, भारत के अगले अंतरिक्ष अभियान में साझेदारी का आह्वान

IANS | September 10, 2026 5:09 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पेरिस में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए फ्रांस समेत दुनियाभर के देशों को भारत के आगामी अंतरिक्ष अभियानों में साझेदार बनने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम केवल राष्ट्रीय उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लाभों को पूरी मानवता तक पहुंचाना है।

ब्रिक्स सम्मेलन सदस्य देशों के बीच के सहयोग को भारतीय कारोबारियों के लिए ठोस लाभ में बदलने का मौका: पीएचडीसीसीआई

IANS | September 10, 2026 4:09 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस) 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत के लिए उभरते बाजारों के साथ आर्थिक जुड़ाव को मजबूत करने और सदस्य देशों के बीच सहयोग को भारतीय कारोबारों के लिए ठोस लाभ में बदलने का अवसर प्रदान करता है। यह बयान गुरुवार को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने दिया।

बीपीएसएससी भर्ती 2026: कंपनी कमांडर के 65 पदों पर आवेदन शुरू, इस तिथि तक मौका

IANS | September 10, 2026 4:00 PM

पटना, 10 सितंबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने गुल्म समादेशक (कंपनी कमांडर) के कुल 65 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

एसएससी-सीपीओ भर्ती 2026: सब-इंस्पेक्टर के 1,871 पदों पर बंपर वैकेंसी, 30 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | September 10, 2026 3:53 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करके के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में उप-निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) परीक्षा 2026 के तहत कुल 1,871 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

समावेशी वैश्विक व्यवस्था के निर्माण में भारत की अहम भूमिका, ब्रिक्स के केंद्र में नई दिल्ली

IANS | September 10, 2026 3:25 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। चार उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक आर्थिक शब्द के रूप में शुरू हुआ ब्रिक्स आज चार महाद्वीपों में फैला एक प्रभावशाली भू-राजनीतिक समूह बन चुका है। समय के साथ इसमें नए सदस्य देशों के शामिल होने से इसकी आर्थिक और रणनीतिक ताकत लगातार बढ़ी है। इस विस्तारित समूह की कमान वर्ष 2026 में भारत के हाथों में है और देश अपनी चौथी ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान संगठन को अधिक समावेशी, प्रभावी और समाधान-केंद्रित मंच बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

जेआरएफ समेत 48 पदों पर भर्ती करेगा इसरो, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

IANS | September 10, 2026 2:42 PM

अहमदाबाद, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) के प्रमुख केंद्रों में से एक, अहमदाबाद स्थित स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (एसएसी) ने अस्थायी आधार पर विभिन्न क्षेत्र/विषय के अनुसार जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) सहित कुल 48 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

पीजीआईएमईआर भर्ती 2026: नर्सिंग ऑफिसर के 243 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता से सैलरी तक पूरी डिटेल

IANS | September 10, 2026 2:00 PM

चंडीगढ़, 10 सितंबर (आईएएनएस)। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ ने नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप ‘बी’) के कुल 243 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिलेगी रफ्तार, दो महीने में रिपोर्ट होगी तैयार

IANS | September 9, 2026 11:41 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर प्रदेश में विमानन अवसंरचना विस्तार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

पितृपक्ष में ऋषियों का तर्पण क्यों जरूरी? अगस्त्य मुनि की कथा में छिपा है मोक्ष का रहस्य

IANS | September 9, 2026 11:29 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व है। 16 दिनों तक चलने वाले इस काल में हम अपने पितरों के लिए तर्पण और पिंडदान करते हैं, ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनका आशीर्वाद परिवार पर बना रहे।