सीईआईएल भर्ती अलर्ट : इंजीनियर समेत 85 पदों पर आवेदन 15 जून तक

IANS | May 30, 2026 4:09 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। सर्टिफिकेशन इंजीनियर्स इंटरनेशनल लिमिटेड (सीईआईएल) ने इंजीनियर समेत विभिन्न 85 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह नियुक्ति एक वर्ष की निश्चित अवधि के अनुबंध पर होगी, जो कैंडिडेट्स के संतोषजनक प्रदर्शन पर निर्भर है और आवश्यकता पड़ने पर इसे 36 महीने या परियोजना के पूर्ण होने तक आगे बढ़ाया जा सकता है।

कैंसर मरीजों के तेज और सटीक इलाज के लिए अहमदाबाद में शुरू हुआ अत्याधुनिक रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर

IANS | May 30, 2026 4:01 PM

अहमदाबाद, 30 मई (आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद में कैंसर उपचार सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नारायणा हॉस्पिटल ने नए रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर की शुरुआत की है।

महात्मा बुद्ध के शिष्यों के अस्थि अवशेष दिल्ली से मंगोलिया पहुंचाने में 'गजराज' ने निभाई अहम भूमिका

IANS | May 30, 2026 4:00 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। 'गजराज' ने एक अहम मिशन को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभाई है। दो देशों के संबंधों को और समृद्ध करने की जिम्मेदारी इसने निभाई। 'गजराज' भारतीय वायुसेना का प्रमुख भारी भरकम परिवहन विमान है और इसे आईएल-76एमडी नाम से भी जाना जाता है।

गुजरात में घुसपैठ और बॉर्डर पर तस्करी पूरी तरह बंद हुई : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

IANS | May 30, 2026 3:59 PM

भुज, 30 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (आईपीबी) से लगे गुजरात के सीमावर्ती एवं तटीय जिलों से जुड़े सुरक्षा संबंधी विषयों पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

सीएसआईआर-सीईईआरआई भर्ती 2026 : तकनीकी अधिकारी समेत कई पदों पर वैकेंसी, 20 जून तक करें आवेदन

IANS | May 30, 2026 3:08 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीईईआरआई) ने पिलानी, चेन्नई और जयपुर में तकनीकी अधिकारी एवं तकनीशियन के कुल 22 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

तंबाकू छोड़ते ही मिलने लगते हैं फायदे, सिर्फ 20 मिनट में दिखने लगता है असर

IANS | May 30, 2026 3:01 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। तंबाकू और धूम्रपान को दुनिया भर में कई गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है। यही वजह है कि हर साल 31 मई को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाता है, ताकि लोगों को तंबाकू के नुकसान और इससे छुटकारा पाने के लाभों के बारे में जागरूक किया जा सके।

अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन देश-समाज की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालों के प्रति अपनाना होगा सख्त रवैया : सीएम योगी

IANS | May 30, 2026 2:56 PM

लखनऊ, 30 मई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई नहीं झुकता। हम जब अधूरी बात कहते हैं तो वह अर्थ का अनर्थ करता है, इसलिए पूरी बात कहना सीखें। भारत की ऋषि परंपरा प्रेरणा देती है कि “अहिंसा परमो धर्मः, धर्म हिंसा तथैव च” यानी सामान्य जीवन में अहिंसा ही सर्वोच्च धर्म होना चाहिए, लेकिन सामने वाला देश व समाज की सुरक्षा के लिए खतरा है तो उसके लिए अंततः हिंसा ही अपनानी पड़ेगी। देश के दुश्मन के साथ यही हमारा धर्म है और भारतीय सेना पूरी मजबूती के साथ यह करती है।

सीयूईटी यूजी 2026 : परीक्षा में देरी से बढ़ी छात्रों की परेशानी, एनटीए पर फिर उठे सवाल

IANS | May 30, 2026 2:46 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। दरअसल, शनिवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) अंडरग्रेजुएट (यूजी) 2026 की परीक्षा सुबह 9 बजे से देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी थी, लेकिन एग्जाम के पहले दिन ही तकनीकी गड़बड़ी के कारण पहले सत्र की परीक्षा लगभग सवा दो घंटे की देरी से सुबह 11:23 बजे तक भी शुरू नहीं हो पाई।

कभी 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' की पहचान था यूपी, आज हर क्षेत्र में कर रहा प्रगति : राजनाथ सिंह

IANS | May 30, 2026 2:02 PM

लखनऊ, 30 मई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण करते हुए उत्तर प्रदेश के बदले हुए स्वरूप को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश की पहचान कानून-व्यवस्था की चुनौतियों और माफिया तंत्र से जुड़ गई थी, लेकिन आज प्रदेश विकास, निवेश और सुशासन का नया मॉडल बनकर उभरा है।

लखनऊ को मिला नौसेना शौर्य वाटिका का तोहफा, सीएम योगी बोले- सुरक्षा मजबूत होगी तभी दुनिया करेगी सलाम

IANS | May 30, 2026 1:54 PM

लखनऊ, 30 मई (आईएएनएस)। भारतीय सेनाओं के बढ़ते गौरव, स्वदेशी रक्षा क्षमता और हालिया सैन्य उपलब्धियों के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को शनिवार को एक नई पहचान मिली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने 19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण किया।