पीएम मोदी के दौरे को लेकर जेन-जी में जबरदस्त उत्साह, कहा-उनका आना सौभाग्य की बात
वडोदरा, 8 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के वडोदरा दौरे पर हैं, जहां वे 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम के आगमन से पहले पूरा शहर सजा-धजा नजर आ रहा है और लोगों में खासकर जेन-जी में उनके दौरे को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।