यूपी : सीएम योगी ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि, बताया-किसानों का मसीहा

IANS | May 29, 2026 11:36 AM

लखनऊ, 29 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने विधान भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि, बताया किसानों का मसीहा

IANS | May 29, 2026 9:43 AM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजिल दी है। इसके साथ ही चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही है।

हमीरपुर हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

IANS | May 29, 2026 9:29 AM

हमीरपुर, 29 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में भीषण तूफान की वजह से बड़ा हादसा हो गया है। यहां निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिससे मलबे के नीचे दबकर छह श्रमिकों की जान चली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने प्रशासन को राहत बचाव तेज करने के निर्देश दिए हैं।

कर्नाटक : राज्यपाल ने स्वीकार किया सिद्धारमैया का इस्तीफा, फिलहाल कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे

IANS | May 29, 2026 9:17 AM

बेंगलुरु, 29 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

यूपी : हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे

IANS | May 29, 2026 8:21 AM

हमीरपुर, 29 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। भीषण तूफान के कारण निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिससे मलबे के नीचे दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई। कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस बल और स्थानीय निवासी घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं।

यादों में चौधरी चरण सिंह : जमींदारी प्रथा खत्म कर किसानों को दिलाया हक

IANS | May 28, 2026 11:19 PM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले (वर्तमान हापुड़) के नूरपुर गांव में एक मध्यमवर्गीय कृषक परिवार में हुआ था। वे तेवतिया गोत्र के जाट परिवार से संबंध रखते थे और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानी राजा नाहर सिंह के वंशज थे। पिता मीर सिंह एक किसान थे। चौधरी चरण सिंह का बचपन धूल, मिट्टी और फसलों के बीच बीता, जिसने उन्हें ग्रामीण समाज के दर्द को बहुत करीब से महसूस करने का मौका दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, वडोदरा के लाभार्थी बोले- मोदी सरकार ने दिया सम्‍मानजनक जीवन

IANS | May 28, 2026 10:25 PM

वडोदरा, 28 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गुजरात के वडोदरा में हजारों परिवारों का अपने घर का सपना साकार हो रहा है। जिन लोगों के पास पहले रहने के लिए पक्का मकान नहीं था, वे अब अपने खुद के घर में सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन बिता रहे हैं।

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बोलीं साध्वी ऋतंभरा- राम मंदिर ऐतिहासिक उपलब्धि, करपात्री महाराज ने बताया ‘अवतारी पुरुष’

IANS | May 28, 2026 10:05 PM

अयोध्या, 28 मई (आईएएनएस)। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर धार्मिक और आध्यात्मिक जगत से जुड़े कई प्रमुख संतों और धर्मगुरुओं ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल की सराहना की। पद्म भूषण सम्मानित साध्वी ऋतंभरा और हिंदू धर्मगुरु करपात्री महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को देश के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की।

गुजरात की 'वतन प्रेम योजना' का कमाल, बारडोली का नानी भटलाव गांव बना शिक्षा का रोल मॉडल

IANS | May 28, 2026 9:33 PM

सूरत, 28 मई (आईएएनएस)। गुजरात सरकार की ‘वतन प्रेम योजना’ के तहत बारडोली तालुका के नानी भटलाव गांव में स्थापित आधुनिक लाइब्रेरी आदर्श बन गई है। यह लाइब्रेरी सोसायटी और सरकार के सहयोग से कैसे बदलाव ला सकती है, इसका बेहतरीन उदाहरण है।

एनपीसीआईएल-एमएपीएस में अप्रेंटिस के 158 पदों पर निकली वैकेंसी, 30 जून तक करें आवेदन

IANS | May 28, 2026 9:11 PM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल), मद्रास और परमाणु ऊर्जा स्टेशन (एमएपीएस), कलपक्कम ने अप्रेंटिस के कुल 158 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।