सीनियर मैनेजर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | May 28, 2026 4:34 PM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (एडब्लूईआईएल) ने संविदा के आधार पर सीनियर मैनेजर (वरिष्ठ प्रबंधक) सहित विभिन्न 9 पदों पर भर्ती के लिए पोस्ट के अनुसार अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

'यूं कोई बेवफा नहीं होता' कहा और दुनिया को अलविदा कह पाठकों संग 'बेवफाई' कर गए बशीर बद्र

IANS | May 28, 2026 4:29 PM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। उर्दू अदब का एक नरम लहजा हमेशा के लिए खामोश हो गया। अपनी सादगी भरी शायरी से करोड़ों दिलों में जगह बनाने वाले शायर बशीर बद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। पद्मश्री से सम्मानित बशीर बद्र ने गुरुवार को भोपाल स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन के साथ ही उर्दू शायरी का एक ऐसा खूबसूरत और नरम लहजा खामोश हो गया, जिसने आम आदमी की भावनाओं को बेहद आसान शब्दों में दुनिया के सामने रखा। उनके निधन से प्रशंसक कसक के साथ बस इतना ही कह पाए "फिर से खुदा बनाएगा कोई नया जहां, दुनिया को यूं मिटाएगी इक्कीसवीं सदी...।"

'नींद' की कमी से बिगड़ सकती है मानसिक और शारीरिक सेहत, कहीं आप भी तो खुद से नहीं कर रहे खिलवाड़

IANS | May 28, 2026 4:15 PM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग काम और तनाव के बीच अपनी नींद से समझौता कर रहे हैं। कई लोग कम नींद को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह आदत सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। पर्याप्त नींद नहीं लेने से शरीर और दिमाग दोनों पर बुरा असर पड़ता है। इससे थकान, चिड़चिड़ापन, तनाव, मोटापा और कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

कर्नाटक का सियासी घमासान 'थमा', सिद्दारमैया ने दिया इस्तीफा, हाईकमान के निर्देश पर उठाया कदम

IANS | May 28, 2026 3:38 PM

बेंगलुरु, 28 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस इस्तीफे से कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से चली आ रही खींचतान लगभग खत्म हो गई है। पार्टी के कई नेताओं ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार होंगे।

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में डीन के दो पदों पर भर्ती शुरू, 64 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

IANS | May 28, 2026 3:23 PM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। दरअसल, एसएआई ने संकायाध्यक्ष (डीन) के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

आईआईएम-मुंबई में मैनेजमेंट ट्रेनी के 10 पदों पर भर्ती शुरू, 16 जून तक करें आवेदन

IANS | May 28, 2026 2:51 PM

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) मुंबई ने संविदात्मक आधार पर प्रबंधन प्रशिक्षार्थी (मैनेजमेंट ट्रेनी) के विभिन्न 10 पदों पर नियुक्ति के लिए अत्यधिक प्रेरित, सक्रिय और गतिशील पेशेवरों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

IANS | May 28, 2026 2:33 PM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी। इसके साथ ही दोनों नेताओं की फोटो भी शेयर की है।

पुलिस को नागरिकों का सहयोगी और मार्गदर्शक बनना चाहिए : राष्ट्रपति मुर्मु

IANS | May 28, 2026 2:27 PM

गंगटोक, 28 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को गंगटोक में सिक्किम पुलिस को 'राष्ट्रपति का निशान' प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने इस सम्मान के लिए सिक्किम पुलिस से पूर्व में और वर्तमान में जुड़े सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बधाई दी। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि वर्ष 1897 में अपनी स्थापना के बाद से, इस पुलिस बल ने सिक्किम में शांति, सुरक्षा, और न्याय सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया है।

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में असिस्टेंट कोच के 100 पदों पर भर्ती शुरू, 27 जून तक करें आवेदन

IANS | May 28, 2026 2:17 PM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर सहायक कोच (असिस्टेंट कोच) के कुल 100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पद 3 वर्ष की अवधि के लिए है, जिसे 7 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, एम्स रायपुर में चल रहा इलाज

IANS | May 28, 2026 1:46 PM

दुर्ग, 28 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी लोक गायिका और पद्मविभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के बाद उन्हें रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके बाद उन्हें तुरंत इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में स्थानांतरित किया गया।