अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन ने कच्छ में 11 आईटीआई में बदलाव लाने के लिए गुजरात सरकार के साथ साझेदारी की

IANS | May 29, 2026 5:01 PM

भुज, 29 मई (आईएएनएस)। उद्योग से जुड़े कौशल विकास और रोजगार केंद्रित प्रशिक्षण के माध्यम से कच्छ के 11 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में बदलाव लाने के उद्देश्य से, अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन (एएसई) ने शुक्रवार को गुजरात सरकार के साथ दो समझौता ज्ञापनों को औपचारिक रूप दिया।

जेएमआई जॉब अपडेट : प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट सहित कई पदों पर आवेदन शुरू

IANS | May 29, 2026 4:22 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। देश के किसी भी प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में काम करने के इच्छुक लोगों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) ने संविदा के आधार पर प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट सहित विभिन्न पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

महिला उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर: जेएमआई में गेस्ट शिक्षक पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल

IANS | May 29, 2026 3:20 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) ने बालक माता केंद्रों में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए अतिथि वयस्क शिक्षा शिक्षक, अतिथि प्राथमिक शिक्षक और अतिथि नर्सरी शिक्षक की नियुक्ति के लिए कुल छह पदों पर केवल पात्र महिला उम्मीदवारों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

वज्रासन से भ्रामरी प्राणायाम तक, मिर्गी को नियंत्रित करने में कारगर ये योगासन, नियमित अभ्यास से मिलेगी राहत

IANS | May 29, 2026 3:18 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस (21 जून) में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लोगों को योग की ओर प्रेरित करने के लिए लगातार नई जानकारी साझा कर रहा है। मंत्रालय ने मिर्गी (एपिलेप्सी) से पीड़ित लोगों के लिए खास योगासनों की जानकारी दी है।

जेएमआई भर्ती अलर्ट: गेस्ट टीचर के 34 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | May 29, 2026 3:17 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े जो लोग देश के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, जेएमआई ने सैयद आबिद हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (प्राइमरी से बारहवीं कक्षा तक) में संविदा के आधार पर अतिथि शिक्षकों (गेस्ट टीचर) के विभिन्न 34 पदों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

महाराष्ट्र : जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस का सख्त कार्रवाई का निर्देश

IANS | May 29, 2026 3:07 PM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने दोनों शहरों के पुलिस आयुक्तों को दोषियों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई करने और किसी भी आरोपी को कोई रियायत नहीं देने के निर्देश दिए हैं।

ट्विशा शर्मा मामला : गिरिबाला सिंह और समर्थ को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया

IANS | May 29, 2026 2:50 PM

भोपाल, 29 मई (आईएएनएस)। भोपाल की एक जिला अदालत ने शुक्रवार को पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को, अभिनेत्री-मॉडल ट्विशा शर्मा की कथित दहेज हत्या के मामले में, पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया।

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान 4 दिनों में ही युद्धविराम मांगने पर हुआ मजबूर- राजनाथ सिंह

IANS | May 29, 2026 2:45 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने मात्र चार दिनों के भीतर पाकिस्तान को युद्धविराम की अपील करने पर मजबूर कर दिया। यह जानकारी शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी। ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि भारत की निर्णायक इच्छाशक्ति, आधुनिक सैन्य क्षमता और तीनों सेनाओं के उत्कृष्ट तालमेल का जीवंत उदाहरण था।

वित्त वर्ष 2026 में आरबीआई की बैलेंस शीट 20.6 प्रतिशत बढ़कर 91.97 लाख करोड़ रुपए पहुंची

IANS | May 29, 2026 2:34 PM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय बैंक की बैलेंस शीट में वित्त वर्ष 2026 के दौरान मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। घरेलू निवेश, सोने की होल्डिंग और विदेशी निवेश में तेज वृद्धि के चलते आरबीआई की बैलेंस शीट 20.6 प्रतिशत बढ़कर 91.97 लाख करोड़ रुपए (31 मार्च 2026 तक) हो गई। यह जानकारी शुक्रवार को जारी की गई।

ओडिशा सरकार ने इंटेल और 3डीजीएस के साथ सेमीकंडक्टर सबस्ट्रेट मैन्युफैक्चरिंग के लिए समझौता किया: अश्विनी वैष्णव

IANS | May 29, 2026 1:18 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार ने भारत में सबस्ट्रेट निर्माण तकनीक लाने के लिए इंटेल और 3डी ग्लास सॉल्यूशंस (3डीजीएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से दी गई।