एल नीनो से बढ़ सकता है महंगाई का दबाव, खाद्यान्न भंडार मजबूत स्थिति में: आर्थिक समीक्षा

IANS | May 30, 2026 5:28 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय की मई माह की 'मासिक आर्थिक समीक्षा' में शनिवार को कहा गया कि यदि जून में एल नीनो के विकसित होने के कारण बारिश सामान्य से कम रहती है, तो इसका असर खाद्य महंगाई, ग्रामीण मांग और समग्र आर्थिक वृद्धि पर तेजी से दिखाई दे सकता है। इससे पहले से ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के कारण बने महंगाई के दबाव और बढ़ सकते हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जल आपूर्ति पर बड़ी समीक्षा बैठक, कई निर्देश दिए

IANS | May 30, 2026 5:10 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार राजधानी के प्रत्येक नागरिक तक पर्याप्त पेयजल पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। सरकार तत्काल राहत उपायों के साथ-साथ दीर्घकालिक समाधान पर भी समान रूप से ध्यान दे रही है ताकि भविष्य में जल संकट की स्थिति को स्थायी रूप से नियंत्रित किया जा सके।

बीआईएस जॉब अपडेट: सेक्शन ऑफिसर के 20 पदों पर वैकेंसी, 56 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

IANS | May 30, 2026 5:08 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। बीआईएस ने अनुभाग अधिकारी (सेक्शन ऑफिसर) के कुल 20 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है। यह नियुक्ति दो वर्ष की अवधि के लिए होगी, जिसे बीआईएस के विवेकानुसार एक और वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।

डीआरडीओ-आरएसी भर्ती : साइंटिस्ट के 33 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | May 30, 2026 5:06 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। डीआरडीओ-आरएसी की ओर से जारी 33 रिक्तियों में वैज्ञानिक-ई के 2, वैज्ञानिक-डी के 11 और वैज्ञानिक-सी के 20 पद शामिल हैं। वैज्ञानिक-ई के 2 पदों में इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग से एक और यांत्रिक/उत्पादन/उत्पादन और औद्योगिक इंजीनियरिंग/एयरोनॉटिकल/एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से एक पद हैं।

पीएम स्वनिधि योजना के 55 लाख से अधिक लाभार्थी, डिजिटल लेनदेन 9 लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंचा

IANS | May 30, 2026 4:37 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत 55 लाख से अधिक लाभार्थियों को डिजिटल रूप से जोड़ा जा चुका है। इन लाभार्थियों ने मिलकर 841 करोड़ से अधिक डिजिटल लेनदेन किए हैं, जिनका कुल मूल्य लगभग 9 लाख करोड़ रुपए रहा है। यह जानकारी शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

सीईआईएल भर्ती अलर्ट : इंजीनियर समेत 85 पदों पर आवेदन 15 जून तक

IANS | May 30, 2026 4:09 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। सर्टिफिकेशन इंजीनियर्स इंटरनेशनल लिमिटेड (सीईआईएल) ने इंजीनियर समेत विभिन्न 85 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह नियुक्ति एक वर्ष की निश्चित अवधि के अनुबंध पर होगी, जो कैंडिडेट्स के संतोषजनक प्रदर्शन पर निर्भर है और आवश्यकता पड़ने पर इसे 36 महीने या परियोजना के पूर्ण होने तक आगे बढ़ाया जा सकता है।

कैंसर मरीजों के तेज और सटीक इलाज के लिए अहमदाबाद में शुरू हुआ अत्याधुनिक रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर

IANS | May 30, 2026 4:01 PM

अहमदाबाद, 30 मई (आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद में कैंसर उपचार सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नारायणा हॉस्पिटल ने नए रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर की शुरुआत की है।

महात्मा बुद्ध के शिष्यों के अस्थि अवशेष दिल्ली से मंगोलिया पहुंचाने में 'गजराज' ने निभाई अहम भूमिका

IANS | May 30, 2026 4:00 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। 'गजराज' ने एक अहम मिशन को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभाई है। दो देशों के संबंधों को और समृद्ध करने की जिम्मेदारी इसने निभाई। 'गजराज' भारतीय वायुसेना का प्रमुख भारी भरकम परिवहन विमान है और इसे आईएल-76एमडी नाम से भी जाना जाता है।

गुजरात में घुसपैठ और बॉर्डर पर तस्करी पूरी तरह बंद हुई : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

IANS | May 30, 2026 3:59 PM

भुज, 30 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (आईपीबी) से लगे गुजरात के सीमावर्ती एवं तटीय जिलों से जुड़े सुरक्षा संबंधी विषयों पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

सीएसआईआर-सीईईआरआई भर्ती 2026 : तकनीकी अधिकारी समेत कई पदों पर वैकेंसी, 20 जून तक करें आवेदन

IANS | May 30, 2026 3:08 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीईईआरआई) ने पिलानी, चेन्नई और जयपुर में तकनीकी अधिकारी एवं तकनीशियन के कुल 22 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।