एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन बने नौसेना प्रमुख, आत्मनिर्भर नौसेना पर फोकस

IANS | May 31, 2026 12:25 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना प्रमुख के रूप में एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने 31 मई को कार्यभार ग्रहण कर लिया। नौसेना प्रमुख का पद संभालने के बाद उन्हें साउथ ब्लॉक परिसर में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके साथ ही वे भारतीय नौसेना के 27वें नौसेना प्रमुख बने।

‘मन की बात’ में नीदरलैंड से मिले चोल ताम्र-पत्रों का जिक्र, पीएम मोदी बोले- यह हर भारतीय के लिए खुशी का पल

IANS | May 31, 2026 11:51 AM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में 11वीं सदी के 'चोल ताम्र-पत्रों' के बारे में बात की, जिन्हें उनकी हाल की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत वापस लाया गया था। इन 'चोल ताम्र-पत्रों' 21 बड़ी और 3 छोटी पट्टियों हैं, जो मुख्य रूप से तमिल भाषा में लिखी हुई हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हर भारतीय के लिए यह एक खुशी का पल है।

गर्मी से सतर्क रहने की अपील, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में कहा- 'पानी पीते रहें और सावधानी बरतें'

IANS | May 31, 2026 11:30 AM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। भारत के विभिन्न हिस्सों में तापमान में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आग्रह किया है कि वे यथासंभव अधिक से अधिक सावधानियां बरतें।

बढ़ती उम्र में भी सेहतमंद शरीर संभव, आयुष मंत्रालय ने बताए 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग'

IANS | May 31, 2026 11:18 AM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। बढ़ती उम्र अपने साथ कई शारीरिक व मानसिक समस्याएं लेकर आती है। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि शरीर अकड़ जाए और दिन-ब-दिन कमजोर होता जाए। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय बताता है कि नियमित योग अभ्यास से उम्र बढ़ने पर भी शरीर चुस्त, लचीला और स्वस्थ बनाए रखा जा सकता है।

जून की एमपीसी बैठक में रेपो रेट में बदलाव की संभावना कम, वित्त वर्ष 2026-27 में जीडीपी वृद्धि 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान: एसबीआई रिपोर्ट

IANS | May 31, 2026 11:17 AM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जून में होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में रेपो दरों में बढ़ोतरी से फिलहाल परहेज कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू मुद्रा पर दबाव को नियंत्रित करने के लिए आरबीआई को अल्पकालिक ब्याज दरों और अन्य नीतिगत उपायों का इस्तेमाल करना चाहिए।

"मानवता ने विज्ञान और आर्थिक विकास तो अपनाया, पर आंतरिक शिक्षा नहीं": आचार्य प्रशांत का कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में संवाद

IANS | May 31, 2026 10:51 AM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। दार्शनिक और लेखक आचार्य प्रशांत ने शुक्रवार को यूके के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में खचाखच भरे सभागार को संबोधित किया। ऐतिहासिक कैम्ब्रिज यूनियन में आयोजित इस फायर-साइड चैट में उन्होंने यह कहा कि मानवता के सबसे गहरे संकट, जिनमें जलवायु परिवर्तन सबसे आगे है, केवल तकनीक या नीतियों से नहीं सुलझाए जा सकते, क्योंकि उनकी जड़ें बाहरी दुनिया में नहीं, बल्कि मनुष्य के उस आंतरिक जीवन में हैं जिसे कभी गंभीरता से परखा ही नहीं गया। श्रोताओं की प्रतिक्रिया असाधारण थी; सारी सीटें एक दिन पहले ही बुक हो चुकी थीं।

जनरल एन.एस. राजा सुब्रामनी बने देश के तीसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, ‘जय’ है सर्वोच्च प्राथमिकता

IANS | May 31, 2026 10:26 AM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। जनरल एन.एस. राजा सुब्रामनी ने रविवार 31 मई को देश के तीसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्हें साउथ ब्लॉक में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वह गढ़वाल रेजिमेंट के वरिष्ठ अधिकारी हैं और उन्होंने जनरल अनिल चौहान का स्थान लिया है, जिन्होंने 30 मई को अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्ति ली। कार्यभार संभालने के बाद जनरल सुब्रामनी ने स्पष्ट किया कि उनके नेतृत्व में भारतीय सशस्त्र बलों का प्रमुख फोकस ‘जय’ यानी जॉइंटनेस, आत्मनिर्भरता और नवाचार रहेगा।

पीएम स्वनिधि योजना के तहत 75.5 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को मिले 112 लाख से ज्यादा लोन

IANS | May 31, 2026 10:26 AM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत अब तक 75.5 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) ने 112 लाख से ज्यादा लोन का लाभ उठाया है।

1 जून से पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात शुल्क में बदलाव, घरेलू ईंधन दरें अपरिवर्तित

IANS | May 31, 2026 10:16 AM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने 1 जून से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर लगने वाले निर्यात शुल्क में संशोधन किया है।

सौर विस्फोट से ध्रुवीय बदलाव तक, ईएसए ने दिखाई सूर्य की हैरान कर देने वाली झलक

IANS | May 31, 2026 9:46 AM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। चंद्रमा, सूर्य समेत अन्य ग्रह हों या एस्टेरॉयड, रोमांच और रहस्यों से भरी अंतरिक्ष की दुनिया आम लोगों को खासा आकर्षित करती है। ऐसे में दुनिया भर की अंतरिक्ष एजेंसियां इस दुनिया से जुड़ी नई-नई जानकारियां साझा करती रहती हैं। इसी कड़ी में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने सूर्य की कुछ बेहद खास तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें सौर विस्फोट से लेकर ध्रुवीय बदलाव तक देखने को मिल रहे हैं।