ब्रिक्स समिट के दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने गौतम अदाणी से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर

IANS | September 11, 2026 8:16 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने शुक्रवार को अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी से मुलाकात की। यह बैठक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच व्यापारिक और निवेश संबंधों को और मजबूत बनाने के प्रयासों का हिस्सा मानी जा रही है।

नेशनल टेस्ट हाउस में यंग प्रोफेशनल के 36 पदों पर नौकरी का सुनहरा अवसर, जानें पूरी डिटेल

IANS | September 11, 2026 7:36 PM

कोलकाता, 11 सितंबर (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, नेशनल टेस्ट हाउस (एनटीएच) ने संविदा के आधार पर विभिन्न विशेषज्ञता के अनुसार युवा पेशेवर (यंग प्रोफेशनल) के कुल 36 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

गुजरात की जैव विविधता में वृद्धि, शोधकर्ताओं ने ‘रुंजिया रिपेंस’ पौधे की एक नई किस्म खोजी

IANS | September 11, 2026 7:34 PM

गांधीनगर, 11 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात इकोलॉजिकल एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन (जीईईआर-गीर फाउंडेशन) के शोधकर्ताओं ने ‘रुंजिया रिपेंस’ की एक नई सफेद फूलों वाली किस्म खोजी है और गुजरात के पादप जगत में एक नया पौधा जोड़ा गया है।

पीएम मोदी के प्रयासों से मजबूत हो रहा ब्रिक्स, ईरानी राष्ट्रपति ने की भारत की सराहना

IANS | September 11, 2026 7:33 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने ब्रिक्स सहयोग को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया अपने सबसे जटिल दौर से गुजर रही है और ऐसे समय में ब्रिक्स को संभावित सहयोग से आगे बढ़कर व्यावहारिक आर्थिक सहयोग की दिशा में काम करना होगा।

ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों ने स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर दिया जोर, शुल्क बाधाओं को वैश्विक व्यापार के लिए बताया खतरा

IANS | September 11, 2026 7:11 PM

मुंबई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों ने वैश्विक व्यापार पर बढ़ते शुल्क (टैरिफ) और गैर-शुल्क बाधाओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए सदस्य देशों के बीच स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। मुंबई में आयोजित बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि ब्रिक्स समूह सीमा-पार भुगतान व्यवस्था को अधिक तेज, सस्ता, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए व्यावहारिक समाधान तलाश रहा है।

'दुनिया के 50 प्रतिशत रियल-टाइम डिजिटल भुगतान यूपीआई से हो रहे हैं', ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

IANS | September 11, 2026 6:56 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की वैश्विक सफलता को रेखांकित करते हुए कहा कि यूपीआई ने वित्तीय समावेशन और बड़े पैमाने पर डिजिटल लेनदेन को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के 50 प्रतिशत रियल-टाइम डिजिटल भुगतान यूपीआई तकनीक के माध्यम से हो रहे हैं।

वैश्विक व्यापार निर्यात में ब्रिक्स देशों की हिस्सेदारी दोगुनी होकर 24 प्रतिशत हो गई है: पीयूष गोयल

IANS | September 11, 2026 6:53 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2003 में ब्रिक्स देशों का वैश्विक निर्यात लगभग 900 अरब डॉलर था, जो बढ़कर 2024 में करीब 6 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है। इसी अवधि में वैश्विक निर्यात में ब्रिक्स की हिस्सेदारी लगभग 12 प्रतिशत से बढ़कर 24 प्रतिशत हो गई है।

'ग्लोबल सॉल्यूशन का केंद्र बन रहा भारत', ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

IANS | September 11, 2026 6:37 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिक्स आज वैश्विक अर्थव्यवस्था, नवाचार और व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का विषय "लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण" है और पिछले 12 वर्षों में भारत ने इसी मंत्र को अपनी आर्थिक और व्यापारिक नीतियों का आधार बनाया है।

तियानजिन और बिश्केक के बाद नई दिल्ली में भी पीएम मोदी और पुतिन के बीच दिखी 'कार डिप्लोमेसी'

IANS | September 11, 2026 6:35 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। एक बार फिर अपनी गर्मजोशी भरी दोस्ती का मजबूत प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में द्विपक्षीय चर्चा खत्म करने के तुरंत बाद एक ही कार में सवार होकर इनोप्रॉम प्रदर्शनी देखने पहुंचे।

भारत का फॉरेक्स रिजर्व रिकॉर्ड 785.71 अरब डॉलर पर पहुंचा, 44.90 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी: आरबीआई

IANS | September 11, 2026 6:22 PM

मुंबई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 4 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 44.90 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 785.71 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जो देश के इतिहास में विदेशी मुद्रा भंडार का अब तक का सर्वोच्च स्तर है। इससे पहले 28 अगस्त को समाप्त सप्ताह में भी भंडार में 11.47 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी, जिसके बाद यह 740.80 अरब डॉलर पर पहुंचा था।