एनएचएम-चंडीगढ़ में 62 की उम्र में नौकरी का अवसर, 11 जून को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | June 6, 2026 9:59 PM

चंडीगढ़, 6 जून (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), चंडीगढ़ ने रेडियोलॉजिस्ट सहित 6 पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

नटराज रामकृष्ण: जिन्होंने आंध्र नाट्यम और पेरिनी शिवतांडवम को दिया नया जीवन, मराठा शासक ने दी 'नटराज' की उपाधि

IANS | June 6, 2026 9:48 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। नागपुर के भव्य राजदरबार में कला समीक्षक, प्रबुद्ध विद्वान और कुलीन वर्ग के लोग मंच पर थिरकते एक 18 वर्षीय लड़के को देख रहे थे। उस लड़के के पैरों की थाप और भाव-भंगिमाओं में एक ऐसी जादुई कशिश थी, जिसने वहां उपस्थित हर शख्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अद्वितीय प्रस्तुति से भावविभोर होकर मराठा शासक ने उस युवा को 'नटराज' की उपाधि दी, जो आगे चलकर उसकी पहचान बन गई। यही नटराज रामकृष्ण थे, जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय नृत्य के इतिहास की दिशा बदल दी।

तिरुवनंतपुरम: सी-डैक के 27 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 20 जून

IANS | June 6, 2026 9:41 PM

तिरुवनंतपुरम, 6 जून (आईएएनएस)। देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। दरअसल, उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक), तिरुवनंतपुरम ने 27 पदों के लिए कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

आंध्र प्रदेश के नशामुक्ति केंद्र में नौकरी का अवसर, फटाफट 10 जून तक करें आवेदन

IANS | June 6, 2026 9:36 PM

अमरावती, 6 जून (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सरकारी सामान्य अस्पताल (जीजीएच), कडपा, आंध्र प्रदेश ने नशामुक्ति केंद्रों में विभिन्न नौ रिक्त पदों पर संविदा आधार पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

नीट यूजी 2026 की तैयारियां तेज, नासिक के परीक्षा केंद्रों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

IANS | June 6, 2026 9:20 PM

नासिक, 6 जून (आईएएनएस)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए), नई दिल्ली द्वारा नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक नासिक जिले के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसको लेकर जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने बताया है कि इस परीक्षा के लिए हर सब-सेंटर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

मेघालय पीएससी भर्ती 2026: जूनियर फुटबॉल कोच सहित 13 पदों पर नौकरी का अवसर, 25 जून तक करें आवेदन

IANS | June 6, 2026 8:16 PM

शिलांग, 6 जून (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, मेघालय लोक सेवा आयोग (एमपीएससी), शिलांग ने मत्स्य पालन निदेशालय के अंतर्गत मत्स्य पालन अधिकारी के 11 और मेघालय, शिलांग स्थित खेल एवं युवा मामलों के विभाग के अंतर्गत जूनियर फुटबॉल कोच के 11 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

नीट यूजी 2026 पेपर लीक की अफवाहों पर एनटीए का बड़ा बयान, छात्रों से की खास अपील

IANS | June 6, 2026 8:11 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) (अंडरग्रेजुएट) (यूजी) 2026 की पेपर लीक घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से प्रश्न-पत्र के लीक होने, परीक्षा से पहले मिल जाने या बिक्री का दावा किया जा रहा है। इसी को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया है।

नेपाल के विदेश मंत्री खनल ने एनएसए डोभाल से की मुलाकात, ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

IANS | June 6, 2026 8:05 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनल तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हुए हैं। इस मौके पर विदेश मंत्री खनल ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कनेक्टिविटी, ऊर्जा और पर्यटन जैसे क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। वहीं, खनल भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात करने वाले हैं।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने टिकट चेकिंग रेवेन्यू में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

IANS | June 6, 2026 7:54 PM

गुवाहाटी, 6 जून (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अंतर्गत न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) टिकट जांच अनुभाग ने मई 2026 के दौरान 2.08 करोड़ रुपए से अधिक की आय दर्ज कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एस जयशंकर ने प्रज्ञानंद को नॉर्वे चेस इवेंट में जीत की दी बधाई, बोले- आपकी सफलता ने भारत को गर्व महसूस कराया

IANS | June 6, 2026 7:12 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय शतरंज खिलाड़ी रमेशबाबू प्रज्ञानंद ने शुक्रवार को नॉर्वे चेस इवेंट के 10वें और आखिरी राउंड में जर्मनी के विंसेंट कीमर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत दर्ज की। भारतीय खिलाड़ी के इस ऐतिहासिक जीत के बाद उनके लिए बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी प्रज्ञानंद को शुभकामनाएं दी।