'भारत में सबसे सस्ती रसोई गैस', विपक्ष के आरोपों का भाजपा नेता अमित मालवीय ने आंकड़ों के साथ दिया जवाब

IANS | June 7, 2026 12:08 PM

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को लेकर विपक्ष के आरोपों पर आंकड़ों के साथ पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए भारत और अन्य देशों में एलपीजी की कीमतों का तुलनात्मक विवरण शेयर किया।

नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन

IANS | June 7, 2026 11:35 AM

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक और भावनात्मक परेशानियां आम सी बात बन चुकी हैं। ज्यादातर लोग मानसिक परेशानियों से जूझ रहे होते हैं। लेकिन लोग आमतौर पर इसे आम सी बात समझकर इग्नोर कर देते हैं, जबकि तनाव कई बड़ी शारीरिक और मानसिक समस्याओं की वजह है। हालांकि, इसका समाधान योगासन के पास है।

साप्ताहिक राशिफल 8 जून से 14 जून 2026 तक

IANS | June 7, 2026 10:37 AM

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

आरबीआई के फैसले से राहत, जून में नहीं बढ़ेगी ईएमआई; एसबीआई से एचडीएफसी तक जानिए कहां मिल रहा सस्ता होम लोन

IANS | June 7, 2026 9:48 AM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। अपना घर खरीदना आज भी अधिकांश लोगों का सबसे बड़ा सपना होता है, लेकिन बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों के बीच होम लोन के बिना यह सपना पूरा करना आसान नहीं है। ऐसे में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों की नजर सबसे पहले होम लोन की ब्याज दरों पर रहती है। जून 2026 में होम लोन लेने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी ताजा मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। इससे फिलहाल होम लोन की ईएमआई पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने की आशंका नहीं है।

गोमुखासन से दूर करें गर्दन-पीठ का दर्द, सुधारें पोस्चर

IANS | June 7, 2026 9:29 AM

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। योग दिवस अब सिर्फ 15 दिन दूर है। 21 जून को पूरा देश और दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी। ऐसे में आयुष मंत्रालय गोमुखासन जैसे आसान और प्रभावी आसन की सलाह दे रहा है। यह आसन रोजाना थोड़ा समय निकालकर किया जा सकता है। इससे शरीर लचीला बनता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रोजमर्रा की थकान दूर होती है।

8 जून का पंचांग : कालाष्टमी- मासिक कृष्ण अष्टमी पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

IANS | June 7, 2026 9:22 AM

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को काला अष्टमी व मासिक कृष्ण अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि सोमवार को पड़ रही है। यह तिथि काल भैरव के साथ ही भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। कालभैरव व श्री कृष्ण के भक्त वर्ष की सभी अष्टमी तिथि पर भगवान की पूजा और आराधना करते हैं।

दिल्ली : घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में बढ़ोतरी, तेल कंपनियों ने 29 रुपए बढ़ाए दाम

IANS | June 7, 2026 7:59 AM

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है।

गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली के अयप्पा मंदिर परिसर में नए 'सबरीसम' भवन का उद्घाटन करेंगे

IANS | June 7, 2026 7:29 AM

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को नई दिल्ली के आरके पुरम स्थित अयप्पा मंदिर परिसर में नवनिर्मित 'सबरीसम' भवन का उद्घाटन करेंगे।

देहरादून: आर्मी कैडेट कॉलेज विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, दीक्षांत समारोह में मिली जेएनयू की बैचलर डिग्री

IANS | June 6, 2026 11:43 PM

देहरादून, 6 जून (आईएएनएस)। चैटवुड हॉल शनिवार को गर्व और उत्साह के माहौल का साक्षी बना, जब आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) विंग के 73 कैडेट्स ने अपनी कठिन अकादमिक और सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। इस उपलब्धि का जश्न भव्य और प्रेरणादायक दीक्षांत समारोह के माध्यम से मनाया गया, जिसमें कैडेट्स के अभिभावक, प्रशिक्षक और विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।

भारत की 7.7 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ पर पूर्व नीति आयोग सदस्य बिंदु डालमिया बोलीं- अर्थव्यवस्था मजबूत

IANS | June 6, 2026 11:23 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7 प्रतिशत की विकास दर दर्ज की है। इस उपलब्धि को लेकर पूर्व नीति आयोग सदस्य बिंदु डालमिया ने देश की आर्थिक स्थिति, रोजगार, प्रमुख विकास क्षेत्रों और भविष्य की चुनौतियों पर अपनी राय रखी।