भारतीय रेलवे ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम के उन्नयन और चार लेन वाले रोड ओवरब्रिज के निर्माण को दी मंजूरी

IANS | September 19, 2026 5:05 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। सरकार ने शनिवार को कहा कि भारतीय रेलवे ने रेल बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें दक्षिण तटीय रेलवे के सावल्यापुरम-गुंटूर सेक्शन में विद्युत ट्रैक्शन प्रणाली के उन्नयन और पश्चिम रेलवे के उधना-उकाई सोंगढ़ सेक्शन पर चार लेन वाले रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण शामिल है।

डूसू चुनाव 2026: एबीवीपी की तीन सीटों पर जीत, भाजपा ने कहा- राष्ट्रविरोधी ताकतों पर देशभक्ति की विजय

IANS | September 19, 2026 5:02 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की तीन सीटों पर जीत हुई। चुनाव परिणाम के अनुसार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, सचिव और सह-सचिव पद पर जीत दर्ज की है।

रेलवे संपत्ति से यात्रियों की सुरक्षा तक, 1882 से 2026 तक जानिए कैसा रहा आरपीएफ का सफर

IANS | September 19, 2026 5:00 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। रेलवे का रखरखाव और सुरक्षा, राष्ट्रीय संचार और आर्थिक प्रगति की महत्वपूर्ण धमनी, हर सरकार की एक प्रमुख चिंता रही है, हालांकि रेलवे में अपराध नियंत्रण के प्रयास लगभग उतने ही पुराने हैं, जितना कि रेलवे का इतिहास। अलग-अलग राज्यों में रेलवे का जाल फैला और ऐसे में पूर्ण सुरक्षा प्रणाली लागू करना बेहद मुश्किल हो जाता है। फिर भी चुनौतियों से निपटने के प्रयासों का पता 1854 से लगाया जा सकता है, जब पूर्वी भारतीय रेलवे ने पुलिस अधिनियम-1861 को लागू किया गया।

'राष्ट्रीय रोजगार मेला' के तहत अब तक 12.75 लाख नियुक्ति पत्र जारी: सरकार

IANS | September 19, 2026 4:10 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। सरकार द्वारा शनिवार को जारी एक फैक्टशीट के अनुसार, केंद्र सरकार के 'राष्ट्रीय रोजगार मेला' अभियान के तहत अब तक आयोजित 20 संस्करणों में करीब 12.75 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

आईएफसीएल लिमिटेड में सीनियर एसोसिएट सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, 27 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | September 19, 2026 3:56 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। देश की पहली विकास वित्त संस्था, इंडस्ट्रियल फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (आईएफसीएल) ने संविदा के आधार पर सीनियर एसोसिएट सहित विभिन्न 14 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

बीएमएचआरसी भर्ती 2026: नर्सिंग ऑफिसर सहित 66 पदों पर भर्ती जारी, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | September 19, 2026 2:55 PM

भोपाल, 19 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) ने सीधी भर्ती के तहत ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के खाली 66 पदों पर भर्ती के लिए अपनी वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

छह महीने में एक लाख और नियुक्तियां, 2017 से पहले भर्ती में होती थी लूट : मुख्यमंत्री योगी

IANS | September 19, 2026 2:00 PM

लखनऊ, 19 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोला। नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार अब तक करीब साढ़े नौ लाख युवाओं कोको पारदर्शी तरीके से विभिन्न विभागों में नियुक्ति-पत्र दे चुकी है और अगले छह महीनों में एक लाख से कम नहीं, बल्कि उससे अधिक युवाओं को नौकरी देने जा रही है।

पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- 'लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो'

IANS | September 19, 2026 1:06 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 20वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी संगठनों में 51 हजार से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर नव चयनित उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत का युवा हौसले के साथ आगे बढ़ रहा है। अब सरकार में रहते हुए आपकी जिम्मेदारी है कि युवाओं की आकांक्षाओं को समझते हुए अपने काम को बखूबी निभाएं।

क्लीन मोबिलिटी और ग्रीन हाइड्रोजन में तेजी से आगे बढ़ता भारत, ये नए युग की शुरुआत : पीएम मोदी

IANS | September 19, 2026 12:08 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'द फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शनिवार को भारत की पर्यावरण से जुड़ी उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भारत आज क्लीन मोबिलिटी और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम कर रहा है।

कार्बन उत्सर्जन का ठीकरा विकासशील देशों पर फोड़ना गलत, भारत का प्रति व्यक्ति उत्सर्जन ग्लोबल एवरेज से आधा : पीएम मोदी

IANS | September 19, 2026 11:33 AM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'द फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन को लेकर भारत की भूमिका और विकसित देशों की जिम्मेदारी पर बात की।