राहुल गांधी गजनी हो गए हैं क्या? कांग्रेस भस्मासुर पार्टी है: प्रदीप भंडारी का तीखा पलटवार

IANS | September 18, 2026 11:59 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के एक्स पोस्ट को लेकर कटाक्ष करते हुए पूछा कि क्या वह गजनी हो गए हैं जो अपना इतिहास भूल गए। भाजपा नेता ने कांग्रेस को भस्मासुर पार्टी करार देते हुए कहा कि हर क्षेत्रीय दल तंग आकर ही बना है।

टीएमसी के नाम और चिह्न पर रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, आयोग के फैसले को दी चुनौती

IANS | September 18, 2026 11:16 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नाम और उसके पारंपरिक 'जोड़ा फूल और घास' चुनाव चिह्न को फ्रीज करने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देते हुए इसे रद्द करने की मांग की है।

एआईएपीजीईटी-2026 रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी, उम्मीदवार ऐसे करें चेक

IANS | September 18, 2026 9:27 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (एआईएपीजीईटी), 2026 की परीक्षा में शामिल हुए जो उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एआईएपीजीईटी-2016 के परिणाम के साथ-साथ अंतिम आंसर-की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।

गंभीर अनियमितताओं पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन, पैराडाइज डिस्टिलरीज का लाइसेंस निलंबित

IANS | September 18, 2026 9:09 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को खाद्य परिसर के निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस निलंबित कर दिया।

साइबर सुरक्षा मजबूत करने के लिए 8 बैंकों में पायलट आधार पर चल रहा आईडीपीआईसी: आरबीआई डिप्टी गवर्नर

IANS | September 18, 2026 8:55 PM

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर शिरीष चंद्र मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि इंडिया डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस कॉरपोरेशन (आईडीपीआईसी) फिलहाल 8 बैंकों के साथ पायलट आधार पर संचालित हो रहा है और आरबीआई इसके व्यापक क्रियान्वयन की प्रक्रिया को तेज करने पर काम कर रहा है।

एचएएल ने तेजस एफओसी कॉन्ट्रैक्ट पूरा किया, अब मार्क-1ए डिलीवरी की तैयारी: रवि के (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | September 18, 2026 8:05 PM

बेंगलुरु, 18 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) रवि के ने आईएएनएस से विशेष बातचीत में तेजस एलसीए मार्क-1ए, एचटीटी-40, एएलएच ध्रुव के सिविल संस्करण, जीई इंजन की आपूर्ति, सुपर-सुखोई आधुनिकीकरण कार्यक्रम और भारत के हेलीकॉप्टर निर्माण इकोसिस्टम सहित कई अहम रक्षा परियोजनाओं पर विस्तार से बात की। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश।

सफलता के पीछे दौड़ रहे युवा शांति खो रहे हैं, इसलिए संवाद जरूरी: आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण

IANS | September 18, 2026 7:46 PM

उज्जैन, 18 सितंबर (आईएएनएस)। उज्जैन में आयोजित युवा धर्म संसद में शुक्रवार को विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। सेवाज्ञ संस्थानम के संरक्षक आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण महाराज ने कहा कि युवाओं को अपने जीवन को मूल्यवान बनाने की समझ विकसित करनी चाहिए।

लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की कोशिश से क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा: विदेश मंत्रालय

IANS | September 18, 2026 7:10 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने शुक्रवार को लाल सागर क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का पर किए गए हमले के प्रयास को लेकर गहरी चिंता दोहराई। भारत ने कहा कि ये घटनाक्रम न केवल क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा हैं, बल्कि बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य से होकर होने वाले समुद्री आवागमन और नौवहन की स्वतंत्रता को भी प्रभावित करते हैं।

'पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों का व्यवहार अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर है', जहाजों की टक्कर पर विदेश मंत्रालय का बयान

IANS | September 18, 2026 6:33 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने शुक्रवार को पश्चिमी अरब सागर में 15 सितंबर को भारतीय नौसेना के आईएनएस कोलकाता और पाकिस्तानी नौसेना के जहाज हुनैन के बीच हुई टक्कर को लेकर पड़ोसी देश के आरोपों को खारिज कर दिया और इसे हमेशा की तरह टालमटोल की नीति बताया।

पीयूष गोयल ने व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए कनाडा के मंत्री मनिंदर सिद्धू से की मुलाकात

IANS | September 18, 2026 5:48 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को आगे बढ़ाने के संबंध में एक सार्थक बैठक की।