हिट्स भर्ती 2026: चीफ मैनेजर सहित 21 पदों पर आवेदन शुरू, 40 से 47 वर्ष वालों के लिए सुनहरा मौका

IANS | September 21, 2026 2:52 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड की एक 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, जो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन मिनी रत्न पीएसयू एचएलएल इंफ्रा टेक सर्विसेज लिमिटेड (हिट्स) ने चीफ मैनेजर सहित विभिन्न 21 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

मिशन-2027 : मेरठ में नितिन नवीन के स्वागत में उमड़ा संगठन, बूथ से जिला स्तर तक तैयारियों की समीक्षा

IANS | September 21, 2026 12:42 PM

मेरठ, 21 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को दो दिवसीय पश्चिमी यूपी दौरे पर मेरठ पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।

काशी के जीआई मॉडल ने बदली लाखों लोगों की जिंदगी: पद्मश्री डॉ. रजनीकांत

IANS | September 20, 2026 9:01 PM

वाराणसी, 20 सितंबर (आईएएनएस)। सार्वजनिक जीवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर 'जीआई मैन' के नाम से प्रसिद्ध पद्मश्री डॉ. रजनीकांत ने उनकी कार्यशैली और नेतृत्व की सराहना की है। उन्होंने कहा कि बनारस में हुए बदलाव और जीआई की मदद से व्यापार बढ़ा है और पीएम मोदी की जीआई टैगिंग और कल्याणकारी योजनाओं ने देश के जमीनी स्तर के समुदायों को सशक्त बनाया है।

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर सीबीएसई ने आयोजित किया 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' टॉकाथॉन

IANS | September 20, 2026 8:41 PM

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशा मुक्त भारत' के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' विषय पर 45 मिनट का विशेष इंटरएक्टिव टॉकाथॉन आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों, शिक्षकों और देशभर के हजारों छात्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सीधे जुड़कर नशे की समस्या, मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्त जीवन से जुड़े सवालों पर खुलकर चर्चा की।

जीआई टैग मिलने के बाद बढ़ी चंपारण के मर्चा चूड़ा की मांग, अनोखी खुशबू बनी पहचान

IANS | September 20, 2026 7:50 PM

चंपारण, 20 सितंबर (आईएएनएस)। चंपारण के प्रसिद्ध मर्चा चूड़ा को जीआई टैग मिलने के बाद इसकी मांग देश-विदेश में बढ़ गई है। चूड़ा कारोबारी रामजी प्रसाद ने बताया कि मर्चा चूड़ा की सबसे खास विशेषता इसकी अनोखी सुगंध है, जो पूरे घर को महका देती है।

कानपुर में 5,000 ईवीएम पहुंचने का दावा भ्रामक, जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया खंडन

IANS | September 20, 2026 7:22 PM

कानपुर, 20 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर नगर में 5,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और 12 इंजीनियरों के पहुंचने का सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत है। यह स्पष्टिकरण कानपुर नगर के जिला निर्वाचन अधिकारी के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी किया गया है।

वडनगर से वाराणसी तक ‘सेवा यात्रा’: 35,500 किलोमीटर की बाइक यात्रा से गांव-गांव पहुंच रहा सेवा का संदेश

IANS | September 20, 2026 5:34 PM

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘वडनगर से वाराणसी: ए यात्रा ऑफ सेवा’ देशभर में सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक जागरूकता का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। यह अपने तरह की पहली अनूठी सेवा यात्रा है, जिसमें 20 टीमें एक ही संकल्प ‘सेवा’ के साथ कुल 35,500 किलोमीटर की दूरी तय कर रही हैं।

असम में भारत की बैटरी बनने की क्षमता, अदाणी ग्रुप राज्य में सर्जित करेगा 40,000 नौकरियां: जीत अदाणी

IANS | September 20, 2026 4:40 PM

गुवाहाटी, 20 सितंबर (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के निदेशक जीत अदाणी ने रविवार को कहा कि असम में देश के बड़े एनर्जी हब के रूप में उभरने की क्षमता है और यह भारत की बैटरी बन सकता है।

असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला

IANS | September 20, 2026 3:54 PM

गुवाहाटी, 20 सितंबर (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को धुबरी जिले के चापर में अदाणी पावर लिमिटेड के 3,200 मेगावाट के अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला रखी। यह राज्य के इतिहास में सबसे बड़े प्राइवेट निवेश में से एक है।

हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी : सीएम योगी

IANS | September 20, 2026 3:20 PM

लखनऊ, 20 सितंबर (आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो कर नहीं पाए, वे हमेशा बोलेंगे। जिन्होंने अपनी अकर्मण्यता और अक्षमता से उत्तर प्रदेश को बीमारू बनाया, उनके निकम्मेपन और निठल्लेपन को यूपी और देश देख चुका है। ऐसे लोगों को आज यूपी पुलिस या प्रदेश की व्यवस्था पर बोलने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।