वित्त मंत्री सीतारमण ने मुंबई में जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डिमोन से की मुलाकात, भारत में निवेश अवसरों और आर्थिक संभावनाओं पर की चर्चा

IANS | September 21, 2026 6:23 PM

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को मुंबई में आयोजित जेपीमॉर्गन इंडिया इन्वेस्टर कॉन्फ्रेंस के 11वें संस्करण के दौरान जेपीमॉर्गन चेस एंड कंपनी के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेमी डिमोन से मुलाकात की।

एफडीआई के अगले चरण में सिर्फ निवेश नहीं, मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम पर होना चाहिए फोकस: एसोचैम

IANS | September 21, 2026 5:36 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। उद्योग संगठन एसोचैम द्वारा सोमवार को जारी एक अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति का अगला चरण केवल निवेश आकर्षित करने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि ऐसा माहौल बनाने पर केंद्रित होना चाहिए जहां निवेश टिकाऊ बने, उसका विस्तार हो और वह देश के आर्थिक एवं औद्योगिक तंत्र के साथ गहराई से जुड़ सके।

पीएम मोदी की पहल से 18,452 गांवों तक पहुंची बिजली, करोड़ों घरों को मिला कनेक्शन

IANS | September 21, 2026 5:22 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर एक्स हैंडल 'मोदी स्टोरी' ने भारत में गांवों और घरों तक बिजली पहुंचाने की पहल को लेकर एक पोस्ट साझा किया है। पोस्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री बनने के समय देश के हजारों गांव अब भी बिजली से वंचित थे और बाद में विभिन्न योजनाओं के जरिए सभी गांवों तक बिजली पहुंचाई गई।

पंजाबियों को इंसाफ नहीं दिला सकते तो इस्तीफा दे सीएम भगवंत मान : गौरव भाटिया

IANS | September 21, 2026 5:17 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गौरव भाटिया ने सोमवार को पंजाब में नशे की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया है और सीएम भगवंत मान अगर पंजाबियों को इंसाफ नहीं दिला सकते हैं तो उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

कश्मीर में रौनक बरकरार, बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक, खूबसूरती और मेहमाननवाजी की कर रहे तारीफ

IANS | September 21, 2026 5:04 PM

श्रीनगर, 21 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। टूरिस्ट गोंडोला के जरिए खोंगदूरी और अफरवत की खूबसूरती का मजा ले रहे हैं। इसके साथ ही इलाके के नजारों और स्थानीय लोगों की मेहमाननवाजी की तारीफ कर रहे हैं।

नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज और महापुरुषों को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है : सीएम योगी

IANS | September 21, 2026 4:57 PM

मेरठ, 21 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नकारात्मक ताकतें फिर से समाज को बांटने का काम करेंगी। वे जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी और महापुरुषों को भी जातीय आधार पर बांटने का पाप करेंगी, लेकिन हमें इस विभाजन को नहीं होने देना है। महापुरुष पूरे समाज के होते हैं, उन्हें किसी जाति के दायरे में सीमित कर उनके महत्व को कम नहीं किया जा सकता।

नेशनल बुक ट्रस्ट में 17 संपादकीय सहायक पदों पर नौकरी का अवसर, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | September 21, 2026 4:47 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एनबीटी ने संपादकीय सहायक (एडिटोरियल असिस्टेंट) के विभिन्न 17 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

महोबा से लेकर शिरडी तक पीएम सूर्य घर योजना लोगों के जीवन में लाई नया सवेरा

IANS | September 21, 2026 4:11 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का असर अब देश के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई देने लगा है। योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार की ओर से सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी दी जा रही है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना और बिजली के खर्च को कम करना है।

सीपीआरआई भर्ती 2026: इंजीनियरिंग ऑफिसर सहित 110 पदों पर आवेदन जारी, 12 अक्टूबर तक करें आवेदन

IANS | September 21, 2026 3:48 PM

बेंगलुरु, 21 सितंबर (आईएएनएस)। भारत सरकार के बिजली मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्था, केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई), जो बिजली आपूर्ति प्रणालियों के उत्पादन, ट्रांसमिशन, वितरण और संचालन के क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास का काम करती है, ने सीधी भर्ती अभियान के तहत इंजीनियरिंग ऑफिसर सहित विभिन्न 110 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

भारतीय वायु सेना के परिवहन बेड़े को 60 नए विमानों की खरीद से मिलेगी नई ताकत: रिपोर्ट

IANS | September 21, 2026 3:35 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का परिवहन बेड़ा जल्द ही बड़ी मजबूती हासिल कर सकता है। रक्षा मंत्रालय पुराने हो चुके सोवियत दौर के एंटोनोव एएन-32 विमानों को बदलने के लिए 60 मध्यम परिवहन विमान (मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट) खरीदने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।