सी-डैक में सॉफ्टवेयर डेवलपर समेत 47 पदों पर भर्ती का अवसर, 20 जून तक करें आवेदन

IANS | June 8, 2026 2:15 PM

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। दरअसल, उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक) ने अपने उत्तर पूर्व के केंद्र (सिने) में जेआईटी जून 2026 साइकिल के तहत कॉन्ट्रैक्ट और कंसोलिडेटेड पे (एकमुश्त वेतन) पर विभिन्न 47 पदों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अहमदाबाद: पीएम स्वनिधि लोन कल्याण मेले का आयोजन, 100 से अधिक लाभार्थी हुए शामिल

IANS | June 8, 2026 1:48 PM

अहमदाबाद, 8 जून (आईएएनएस)। अहमदाबाद के वस्त्रापुर क्षेत्र के निकट स्थित कल्याण कम्युनिटी हॉल में सोमवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन कल्याण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के मेयर हितेश बारोट समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मेले में लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर्स को चेक और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

आर्टेमिस-III की तैयारी में जुटा नासा, इस दिन कराएगा मिशन के एस्ट्रोनॉट्स से मुलाकात

IANS | June 8, 2026 1:38 PM

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। चंद्रमा पर मानव मिशनों को लेकर तेजी से काम कर रहे अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने आर्टेमिस-III मिशन की तैयारियां और तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नासा 9 जून को इंस्टाग्राम लाइव कार्यक्रम के माध्यम से आर्टेमिस-III मिशन से जुड़े एस्ट्रोऩॉट्स से दुनिया को रूबरू कराएगा। यह कार्यक्रम भारतीय समयानुसार रात में प्रसारित होगा, जिसमें मिशन की तैयारियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

डोडा में लैवेंडर खेती से 5 हजार से अधिक किसानों को मिली कामयाबीः डॉ. जबीर अहमद

IANS | June 8, 2026 1:16 PM

डोडा, 8 जून (आईएएनएस)। दो दिवसीय चौथे मेगा लैवेंडर महोत्सव का समापन रविवार को डोडा जिले के सरकारी डिग्री कॉलेज भदेरवाह में हुआ। इस महोत्सव में किसानों, छात्रों, वैज्ञानिकों, औद्योगिक भागीदारों, खरीदारों, विक्रेताओं और लैवेंडर एवं सुगंधित पौधों से जुड़े अन्य हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन दिवस पर सीएसआईआर- आईआईएम जम्मू के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों द्वारा कई तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी ने तहेदिल से शुक्रिया अदा किया, कहा- 'सपना सच हो गया'

IANS | June 8, 2026 1:11 PM

डोडा, 8 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के कहरा ब्लॉक के गंडोह की रहने वाली मोहम्मद अकबर की पत्नी ने आईएएनएस से प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली मदद के बार में बताया है। उन्होंने बताया कि इस योजना से मिली मदद से उनके परिवार को खुद का घर बनाने का भरोसा मिला।

दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त, शुरू हुई जांच

IANS | June 8, 2026 12:04 PM

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर पार्क किए गए एयर इंडिया के तीन विमानों के क्षतिग्रस्त होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना उस समय हुई जब अचानक खराब मौसम के कारण ग्राउंड सपोर्ट उपकरण अपनी जगह से खिसक गए और विमानों से टकरा गए।

अदाणी पोर्ट्स को अर्जेंटीना की पहली एलएनजी निर्यात परियोजना के लिए मिला 10 साल का समुद्री सेवा कॉन्ट्रैक्ट

IANS | June 8, 2026 11:48 AM

अहमदाबाद, 8 जून (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने सोमवार को कहा कि उसे अर्जेंटीना की पहली द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) निर्यात परियोजना के लिए 10 साल का समुद्री सेवा अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) मिला है। इस उपलब्धि के साथ कंपनी ने दक्षिण अमेरिका में अपना प्रवेश कर लिया है और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सेवाओं के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। साथ ही इससे भारत और अर्जेंटीना के बीच बढ़ते ऊर्जा संबंधों को भी मजबूती मिलेगी।

'सेवा, सुशासन, सुरक्षा और विश्वास के पुनर्जागरण की गौरवगाथा', सीएम योगी-धामी ने मोदी सरकार के 12 साल को सराहा

IANS | June 8, 2026 11:48 AM

लखनऊ, 8 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों को गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल बताया।

किसी भी निर्धन या जरूरतमंद की शिक्षा को बाधित नहीं होने देगी सरकार : सीएम योगी

IANS | June 8, 2026 11:17 AM

लखनऊ, 8 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए लोगों से उन्होंने व्यक्तिगत मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया।

'इंडिया' ब्लॉक की बैठक से पहले दिल्ली में कांग्रेस विरोधी पोस्टर, सहयोगी दलों के नेताओं के बयानों का जिक्र

IANS | June 8, 2026 9:26 AM

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक से ठीक पहले दिल्ली की सड़कों पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बड़े पैमाने पर पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में गठबंधन के प्रमुख सहयोगी दलों के नेताओं, उदयनिधि स्टालिन, शरद पवार, पी. विजयन, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के बयानों का उल्लेख कर कांग्रेस को धोखेबाज और अविश्वसनीय बताया गया है।