एशेज 2025-26: बेन स्टोक्स लगा सकते हैं 'स्पेशल फिफ्टी', आस-पास भी नहीं कोई दूसरा बल्लेबाज
नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। टेस्ट क्रिकेट की सर्वाधिक रोमांचक सीरीज एशेज की शुरुआत 21 नवंबर से पर्थ में हो रही है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही देशों के शीर्ष खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए सीरीज जीतने की भरपूर कोशिश करेंगे। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स आगामी एशेज में एक अनूठा रिकॉर्ड बना सकते हैं।