पीएम किसान सम्‍मान निधि की 21वीं किस्‍त मिलने पर अन्नदाताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

IANS | November 19, 2025 7:17 PM

नीमच/अजमेर, 19 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश के लगभग 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि की 21वीं किस्‍त की राशि भेजी। इसी क्रम में राजस्थान के अजमेर स्थित तबीजी में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ, जिसमें केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी शामिल हुए और किसानों से बात की।

100वें टेस्ट में शतक के करीब मुशफिकुर रहीम, इन 11 बल्लेबाजों ने हासिल की है ये उपलब्धि

IANS | November 19, 2025 6:54 PM

मीरपुर, 19 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच मीरपुर में दूसरा टेस्ट बुधवार से शुरू हुआ। बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम के करियर का यह 100वां टेस्ट है। इसलिए यह विशेष है। रहीम इस मैच को और यादगार बनाने की दहलीज पर हैं और शतक की दहलीज पर हैं।

तीन दिन की गिरावट के बाद फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम

IANS | November 19, 2025 6:33 PM

मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। सोना-चांदी की कीमतों में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से गिरावट देखी जा रही थी वहीं बुधवार को कीमती धातुओं की कीमत में उछाल दर्ज किया गया है। 1 किलोग्राम चांदी की कीमत में 4000 रुपए से ज्यादा का उछाल आया है, वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,800 प्रति 10 ग्राम के पार बनी हुई है।

कांग्रेस बोझ बन गई, जिसके साथ जाती है, वो भी डूब जाता है : शिवराज सिंह चौहान

IANS | November 19, 2025 6:32 PM

धमतरी/रायपुर, 19 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की। इसके साथ ही 18 हजार करोड़ रुपए की राशि किसानों के खातों में सीधे पहुंची।

नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल को नई सरकार बनाने का पेश किया दावा

IANS | November 19, 2025 6:01 PM

पटना, 19 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत के बाद अब नई सरकार बनाने की औपचारिकता की जा रही है। इस बीच, एनडीए विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार बुधवार को राजभवन पहुंचे और सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने राज्यपाल से सरकार बनाने का भी दावा पेश किया।

देश की अद्भुत कलाएं और बढ़ती हुई ताकत दिखा रहीं कि हम 'विकसित भारत' की राह पर तेजी से अग्रसर : पीयूष गोयल

IANS | November 19, 2025 5:48 PM

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को 44वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में डिफेंस पवेलियन का दौरा करते हुए कहा कि देश 'विकसित भारत' की राह पर तेजी से अग्रसर है।

बीएपीएस हिंदू मंदिर अबू धाबी ने ‘ए सिम्फनी ऑफ हार्मनी’ के साथ दिव्यांगजनों का किया सम्मान

IANS | November 19, 2025 5:31 PM

अबू धाबी, 19 नवंबर (आईएएनएस)। बीएपीएस हिंदू मंदिर अबू धाबी में 15 नवंबर को ‘ए सिम्फनी ऑफ हार्मनी’ नामक विशेष संध्या का आयोजन किया गया, जो दिव्यांगजनों, समावेशन और साझा मानव मूल्यों को समर्पित थी। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में यूएई नेतृत्व, समुदाय प्रतिनिधियों, परिवारों और शुभचिंतकों सहित 500 से अधिक अतिथियों ने सहभागिता की।

सिक्योर्ड लोन देने वाली एनबीएफसी कंपनियों में अगले दो वर्षों में दिखेगी धमाकेदार ग्रोथ, एयूएम 19 प्रतिशत तक बढ़ेगा : रिपोर्ट

IANS | November 19, 2025 5:22 PM

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर से अलग सिक्योर्ड लोन देने वाली नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (एनबीएफसी) के एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में अगले दो वर्षों में मजबूत ग्रोथ देखने को मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

सच्ची प्रगति का मापदंड केवल आविष्कार नहीं, समाज में इसकी सकारात्मक उपयोगिता है : राष्ट्रपति मुर्मू

IANS | November 19, 2025 5:04 PM

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने कहा कि एनआईटी दिल्ली ने बहुत कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि संस्थान आधुनिक अवसंरचना और शैक्षणिक उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

स्पैम कॉल रोकने के लिए ट्राई का सख्त फैसला, वित्तीय कंपनियों को 1600 सीरीज अपनाने का दिया निर्देश

IANS | November 19, 2025 5:01 PM

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने बुधवार को बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (बीएफएसआई) सेक्टर के लिए '1600' नंबरिंग सीरीज अपनाने को अनिवार्य कर दिया है, जिससे उनकी सेवा और लेन-देन संबंधी कॉल को अन्य कमर्शियल कम्युनिकेशन से स्पष्ट रूप से अलग किया जा सके।