प्रयागराज रेल मंडल के जीएम ने कार्यों का किया निरीक्षण, किसानों ने सौंपा ज्ञापन

IANS | November 19, 2025 4:53 PM

फिरोजाबाद, 19 नवंबर (आईएएनएस)। प्रयागराज रेल मंडल के महाप्रबंधक (जीएम) नरेश पाल सिंह और डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) रजनीश अग्रवाल ने बुधवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। टूंडला स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद दोनों अधिकारी फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे।

भारतीय कंपनियों के लिए एआई और क्लाइमेट चेंज होंगे 2028 तक भविष्य का बिजनेस जोखिम

IANS | November 19, 2025 4:46 PM

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय कंपनियों ने साइबर अटैक और डेटा ब्रीच के रूप में अपने टॉप बिजनेस जोखिम की पहचान की है, जबकि 2028 तक के लिए एआई और क्लाइमेट चेंज को भविष्य का बिजनेस जोखिम बताया है। यह जानकारी बुधवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।

कोयंबटूर: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त, 9 करोड़ अन्नदाताओं को मिले 18,000 करोड़ रुपए

IANS | November 19, 2025 4:44 PM

कोयंबटूर (तमिलनाडु), 19 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर में ‘दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती शिखर सम्मेलन’ को संबोधित किया और पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की।

शिल्पा-मिथुन की ऑनस्क्रीन जोड़ी आज भी फेवरेट, फैंस की डिमांड पर की नौ फिल्में

IANS | November 19, 2025 4:38 PM

मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। 1990 और 2000 के दशक के बीच बॉलीवुड में कई अभिनेत्री आईं और चली गईं, लेकिन कुछ नाम ऐसे हैं, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हैं। शिल्पा शिरोडकर उन्हीं में से एक हैं। अपनी खूबसूरती, अदाकारी और स्क्रीन पर सहज हाव-भाव के लिए प्रसिद्ध शिल्पा ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। लोगों ने उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ बेहद पसंद की।

बिहार: नीतीश कुमार चुने गए एनडीए विधायक दल के नेता, 20 नवंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ

IANS | November 19, 2025 4:36 PM

पटना, 19 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली। अब नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है। इसे लेकर एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की बुधवार को बैठक हुई, जिसमें नीतीश कुमार को नेता चुना गया। इसके बाद यह तय हो गया कि नीतीश कुमार ही गुरुवार को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

नूर्नबर्ग ट्रायल की शुरुआत: जब इंसानियत ने पहली बार युद्ध अपराधियों को अदालत में खड़ा किया

IANS | November 19, 2025 4:31 PM

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। द्वितीय विश्व युद्ध खत्म हो चुका था। यूरोप जले हुए शहरों, टूटे पुलों और उजड़ी हुई बस्तियों के बीच अपनी सांसें समेट रहा था। लाखों परिवार अपने लापता लोगों की तलाश कर रहे थे, और नाजी शासन द्वारा किए गए अत्याचारों की दर्दनाक सच्चाई धीरे-धीरे सामने आ रही थी। इसी माहौल में जर्मनी के शहर नूर्नबर्ग में एक ऐसा मुकदमा शुरू हुआ जिसने अंतरराष्ट्रीय कानून को हमेशा के लिए बदल दिया और ये था नूर्नबर्ग ट्रायल। ये तारीख थी 20 नवंबर 1945 की, जो दुनिया के इतिहास में एक अनोखी सुबह लेकर आई।

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 513 अंक उछला

IANS | November 19, 2025 4:17 PM

मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 513.45 अंक या 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,186.47 और निफ्टी 142.60 अंक या 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,052.65 पर बंद हुआ।

'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह : शरणार्थी कैंप में रहकर देखी भूख और गरीबी, ओलंपिक में बने देश की शान

IANS | November 19, 2025 4:01 PM

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह का नाम भारत के महानतम धावकों में शुमार है। एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले मिल्खा सिंह ने तीन ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया। उनके संघर्ष, अनुशासन और समर्पण ने देश के युवाओं को प्रेरित किया है।

भारत की ट्रेवल इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव, घरेलू यात्राओं में 72 प्रतिशत यात्री लागत को दे रहे कम महत्व : रिपोर्ट

IANS | November 19, 2025 3:44 PM

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की ट्रेवल इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है और ग्राहकों के विश्वास और खर्च में तेजी देखी रही है। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भारतीय शहरों में चंडीगढ़ सबसे आगे बना हुआ

IANS | November 19, 2025 3:43 PM

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। फ्लीट शेयर में 1 प्रतिशत की बढ़त और चार पहिया ईवी और चार्जर इंस्टॉलेशन को लेकर निरंतर पॉलिसी सपोर्ट के साथ ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भारतीय शहरों में चंडीगढ़ सबसे आगे बना हुआ है। यह जानकारी बुधवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।