जापान में रिहायशी इलाके में लगी आग से मचा हाहाकार, एक की मौत, 170 से ज्यादा इमारतें जलकर खाक
टोक्यो, 19 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिणी जापान के एक तटीय जिले में भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने का वीडियो सामने आया, जिसमें देखा जा सकता है कि आग की लपटें ऊंची उठ रही हैं। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई।