तनाव, कब्ज और कमर दर्द से राहत दिलाता है कुर्मासन, पेट की चर्बी कम करने में भी लाभकारी
नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की दिनचर्या इतनी व्यस्त हो गई है कि तनाव, चिंता, कमर दर्द, कब्ज और थकान जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। घंटों बैठकर काम करने, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी का असर सीधे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।