एशेज 2005: लगातार 8 सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड ने चखा था जीत का स्वाद
नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। एशेज सीरीज टेस्ट क्रिकेट की सर्वाधिक रोमांचक सीरीज मानी जाती है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दो साल में एक बार आयोजित होने वाली सीरीज का इंतजार दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को रहता है। 1882-83 से खेली जा रही इस सीरीज का अगला संस्करण (2025-26) पर्थ में 21 नवंबर से शुरू हो रहा है। सीरीज की शुरुआत से पहले हम एशेज 2005 पर नजर डालते हैं। इंग्लैंड ने लगातार 8 एशेज गंवाने के बाद 2005 में अपनी जमीन पर जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया के विजय रथ को रोका था।